फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aryan Khan drug case, Salman Khan reaches Shah Rukhkhan bungalow Mannat

Aryan Khan Arrested: आर्यन की गिरफ्तारी के बाद 'मन्नत' में शाहरुख से मिलने पहुंचे सलमान खान, एनसीबी ने मुंबई में कई जगहों पर की छापेमारी

Mon, 04 Oct 2021 01:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 04 Oct 2021 01:32 AM IST
सार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद रविवार देर रात सलमान खान बैंडस्टैंड स्थित शाहरुख खान के बंगले मन्नत में पहुंचे। क्रूज पर रेव पार्टी करने के आरोप में आर्यन को मुंबई की एक अदालत ने एक दिन के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Aryan Khan drug case, Salman Khan reaches Shah Rukhkhan bungalow Mannat
शाहरुख से मिलने पहुंचे सलमान खान - फोटो : Instagram

विस्तार

विज्ञापन

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर रेव पार्टी में करते पकड़े गए सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को रविवार को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं देर रात बांद्रा, अंधेरी, लोखंडवाला में छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक ड्रग सप्लायर को हिरासत में लिया है।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सुपरस्टार सलमान खान देर रात करीब 11:30 बजे शाहरुख के घर पहुंचे। उन्होंने शाहरुख खान से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कुछ देर बाद वहां से चले गए।

विज्ञापन


बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने क्रूज पर ड्रग का भंडाफोड़ करने के बाद शाहरुख के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है। आर्यन के अलावा अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थ का भंडाफोड़ मामले के तीनों आरोपियों को चार अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज एनसीबी सभी को कोर्ट में करेगी पेश
एनसीबी ने बताया कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट व मुनमुन धामेचा को सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की जाएगी। वहीं, पांच अन्य आरोपियों- नुपूर सातिजा, इश्मजीत सिंह चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा व विक्रांत छोकर को भी रविवार को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें भी मेडिकल कराने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान का कहना है कि एनसीबी बॉलीवुड कनेक्शन पर भी गौर कर रहा है। हम नशीले पदार्थों के गिरोह का पर्दाफाश करने की ओर बढ़ रहे हैं। हमनें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित आठ युवाओं को मुंबई में क्रूज जहाज से ड्रग्स के उपयोग और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ड्रग्स जैसे गलत कार्यों में शामिल लोगों को मिले कठोर दंड : अठावले
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि गलत कार्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति को कठोर दंड मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद, फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के मामले सामने आए थे। फिल्म उद्योग ड्रग्स (दुरुपयोग) से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आग्रह करते हैं कि वह प्रदेश व मुंबई को ड्रग्स से छुटकारा दिलाएं। 

आर्यन के बचाव में आए सुनील शेट्टी
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लिए जाने पर अभिनेता सुनील शेट्टी उसके बचाव में आए। उन्होंने कहा कि बच्चे को सांस लेने दो। आर्यन खान के मामले में बॉलीवुड से सबसे पहले सुनील शेट्टी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि जब कहीं छापेमारी होती है तो एजेंसी उसमें बहुत सारे लोगों को ले जाती है। लेकिन आप मान जाते हैं कि बच्चे ने ऐसा किया। मुझे लगता है कि प्रक्रिया चल रही है तब तक बच्चे को थोड़ा सांस लेने दो। हमें सही रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।

गुप्त सूचना पर एनसीबी ने की थी कार्रवाई
एनसीबी को सूत्रों से सूचना मिली थी कि शनिवार की रात मुंबई से गोवा के लिए जा रहे आलीशान द इम्प्रेस नामक क्रूज पर बीच समुद्र में ड्रग्स पार्टी होने वाली है। इसके बाद एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े अपनी 22 सदस्यीय टीम के साथ सामान्य यात्री बनकर क्रूज शिप पर सवार हो गए। लेकिन उन्होंने क्रूज में सवार यात्रियों को छापेमारी कार्रवाई की तब तक भनक नहीं लगने दी जब तक क्रूज में ड्रग्स पार्टी शुरू नहीं हुई। क्रूज ने समुद्र में जब मुंबई की सीमा पार की तभी पार्टी शुरू हो गई। यहां जहाज पर सवार लोग खुलेआम मादक पदार्थ लेने लगे। इसी दौरान एनसीबी की टीम ने छापेमारी शुरू की। इससे क्रूज पर सवार लोगों में हड़कंप मच गया।


यह लग्जरी क्रूज 1800 लोगों को लेकर मुंबई से गोवा तीन दिन के सफर पर रवाना हुआ था। इस शिप में बॉलीवुड, फैशन और कारोबारी जगत से जुड़े लोग सवार थे। क्रूज पर ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के आरोप में आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धारा 8 सी,20 बी, 27 और 35 के तहत मामला दर्ज कोर्ट में पेश किया गया है। बाकी पांच आरोपियों को हिरासत में रखा गया है। इसके साथ ही, क्रूज रेव पार्टी के आयोजकों को भी समन भेजा गया है। इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8 सी, 20 बी, 27 और 35 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed