फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arushi Nishank accuses film producers of duping her of 4 crore rupees got Vikrant Massey movie offer to work

Arushi Nishank: आरुषि निशंक के साथ हुई चार करोड़ रुपये की ठगी, मिला था विक्रांत मैसी की फिल्म का ऑफर

Sun, 09 Feb 2025 10:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 09 Feb 2025 10:11 PM IST
सार

आरुषि निशंक ने आरोप लगाया कि एक निर्माता जोड़ी मानसी और वरुण बागला ने अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अभिनीत फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में काम देने के नाम पर उन्हें धोखा दिया।
 

विज्ञापन
Arushi Nishank accuses film producers of duping her of 4 crore rupees got Vikrant Massey movie offer to work
आरुषि निशंक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने मुंबई के दो निर्माताओं पर चार करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि ने निर्माता दंपति मानसी और वरुण बागला के खिलाफ धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

विक्रांत मैसी के साथ दिया फिल्म का ऑफर
अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि दोनों निर्माताओं ने अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अभिनीत फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में निवेश करने के नाम पर उन्हें धोखा दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि निर्माता उनके घर आए और उन्हें 'आंखों की गुस्ताखियां' में महत्वपूर्ण भूमिका की पेशकश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सा देने का किया है वादा
मुंबई के निर्माताओं ने कथित तौर पर अभिनेत्री को पांच करोड़ रुपये निवेश करने के लिए राजी किया, न केवल फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका का वादा किया, बल्कि फिल्म के मुनाफे का 20 प्रतिशत हिस्सा भी देने का वादा किया, जो कि अनुमानित 15 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने अभिनेत्री को आश्वासन दिया कि अगर वह भूमिका से असंतुष्ट हैं तो उनका निवेश 15 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे ठगे गए चार करोड़ रुपये
इसके बाद 9 अक्तूबर 2024 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। अगले दिन, निर्माताओं ने अभिनेत्री से दो करोड़ रुपये लिए। अगले कुछ हफ्तों में उन्होंने कथित तौर पर उन पर ज्यादा पैसे देने का दबाव बनाया, 27 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और 19 नवंबर 2024 को कुल चार करोड़ रुपये लिए।

बिना बताए फिल्म से अभिनेत्री को निकाला
अभिनेत्री ने दावा किया कि 'आंखों की गुस्ताखियां' के निर्माताओं ने न तो उनका प्रचार किया और न ही कोई स्क्रिप्ट फाइनल की। आखिरकार, उन्होंने उन्हें फिल्म से निकाल दिया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने बताया कि अब उनकी जगह किसी दूसरी अभिनेत्री को ले लिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर उनका अपमान किया, क्योंकि उन्होंने फिल्म की टीम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, लेकिन जानबूझकर उन्हें काट दिया और उनका नाम नहीं लिखा, जबकि मूल तस्वीर में वे भी थीं।

आरुषि को मिलीं धमकियां
अभिनेत्री ने आगे आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने अभिनेत्री को और उनके परिवार को धमकियां देना शुरू कर दिया। अभिनेत्री आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें बदनाम करने, झूठे कानूनी मामलों और यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी। आरुषि ने यह भी दावा किया कि मुंबई स्थित निर्माताओं ने जाति-आधारित भेदभाव और बॉडी शेमिंग भी की। साथ ही उनकी गढ़वाली पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाया और उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज
आरुषि ने निर्माताओं के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, धमकी और आईटी अधिनियम के तहत उल्लंघन का आरोप दर्ज कराया है। ठगी के आरोप में पुलिस ने मुंबई के रहने वाले दो निर्देशकों मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद बागला के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। आरुषि निशंक अपने पति के साथ हिमश्री फिल्म्स नाम से एक कंपनी चलाती हैं। इसी के माध्यम से वह अभिनय और फिल्म निर्माण के क्षेत्र से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed