फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arjun kapoor shared new positive post amid breakup rumours with malaika arora

Arjun Kapoor: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर ने साझा किया पोस्ट, आखिर क्या हिंट देना चाहते हैं अभिनेता?

Fri, 19 Jul 2024 06:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 19 Jul 2024 06:49 PM IST
सार

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सकारात्मक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Arjun kapoor shared new positive post amid breakup rumours with malaika arora
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहों से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, दोनों की तरफ इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में हिंट देते हुए पोस्ट किए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने दर्द से निपटने और सकारात्मक रहने के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया है। आइए जानते हैं अर्जुन ने इस नोट में क्या लिखा?
विज्ञापन


अर्जुन कपूर ने साझा किया क्रिप्टिक पोस्ट
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है, जिसमें लिखा, पॉजिटिव रहने का मतलब यह नहीं है कि चीजें ठीक हो जाएंगी। बल्कि, इसका मतलब यह है कि आप जानते हैं कि चीजें चाहे जैसे भी हों, आप ठीक रहेंगे।’ वहीं, कुछ दिनों पहले अभिनेता ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, ‘हमारे पास जीवन में दो विकल्प हैं। हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं या भविष्य की संभावनाओं के खोजकर्ता हो सकते हैं।’ 
विज्ञापन

Satram Rohra: नहीं रहे ‘जय संतोषी मां’ के निर्माता सतराम रोहरा, पढ़िए फिल्म से जुड़े 10 अद्भुत किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन


मलाइका ने भी साझा किया था रहस्यमयी पोस्ट
वहीं, दूसरी ओर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी रहस्यमयी पोस्ट साझा किया था, उन्होंने लिखा था, ‘जब वे कहते हैं कि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो इसे दो बार करें और तस्वीरें लें।’ 


अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा रिलेशनशिप
साल 2018 ले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के डेटिंग की खबरें आ रही हैं। हालांकि, दोनों ही सितारों  ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की, लेकिन वह अपनी छुट्टियों की तस्वीरें पोस्ट करते रहें और साथ ही एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई देते रहें। 

अर्जुन कपूर वर्क फ्रंट
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मुदस्सर अजीज की फिल्म ‘मेरी पत्नी’ के रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का भी हिस्सा हैं, जिसमें अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
अमिताभ-अजय के साथ की थी नताशा ने पहली फिल्म, कमाए थे इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed