फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Kapoor say well deserved for Anil Kapoor series the night manager nominated for Emmy Award

Arjun Kapoor: चाचा की सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के एमी नॉमिनेशन से खुश हैं अर्जुन कपूर, पोस्ट साझा कर दी बधाई

Fri, 20 Sep 2024 04:40 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Sep 2024 04:40 PM IST
सार

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला की सीरीज के नॉमिनेट होने पर चर्चा तेज हो गई है। सीरीज के नॉमिनेशन पर अर्जुन कपूर ने स्टार कास्ट और निर्माताओं को बधाई दी है।

विज्ञापन
Arjun Kapoor say well deserved for Anil Kapoor series the night manager nominated for Emmy Award
अर्जुन कपूर ने एमी अवॉर्ड में नॉ़मिनेशन के बाद दी बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor

विस्तार

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने चाचा अनिल कपूर की ड्रामा सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के एमी अवॉर्ड में नामांकित होने पर प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन कपूर ने इस नॉमिनेशन को बिल्कुल सही और योग्य बताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अर्जुन कपूर ने अपने चाचा अनिल कपूर को बधाई भी दी है। इस पोस्ट को आदित्य रॉय कपूर ने रिशेयर किया है। साथ ही उन्होंने भी इस पर खास तरीके से कमेंट किया है। 
विज्ञापन





 
Trending Videos

Arjun Kapoor say well deserved for Anil Kapoor series the night manager nominated for Emmy Award
एमी अवॉर्ड - फोटो : इंस्टाग्राम @adityaroykapur
अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने ड्रामा सीरीज 'द नाइट मैनेजर' की स्टार कास्ट यानी अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला के साथ और सीरीज क्रिएटर संदीप मोदी सहित टीम को टैग कर तालियां बजाती हुई इमोजी भी लगाई है। साथ ही अर्जुन ने इस सीरीज को नॉमिनेशन के लिए योग्य बताया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने चर्चा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी पता चला है कि ‘द नाइट मैनेजर’ के हमारे भारतीय रूपांतरण को अंतर्राष्ट्रीय एमी के लिए नामांकित किया गया है। मुझे याद है कि जब मुझे यह प्रस्ताव मिला था, तो मैं उलझन में था। इसने मुझे एक जटिल किरदार निभाने का अवसर दिया, लेकिन दूसरी ओर, ह्यूग लॉरी द्वारा इतनी कुशलता से निभाए गए किरदार में नयापन और प्रामाणिकता जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी भी दी।’

Anita Hassanandani: दूसरे धर्म के थे एजाज, इसलिए रिश्ते के खिलाफ थीं अनीता हसनंदानी की मां, कहा-बदलना चाहते थे

विज्ञापन

Arjun Kapoor say well deserved for Anil Kapoor series the night manager nominated for Emmy Award
आदित्य रॉय कपूर ने शेयर की अर्जुन कपूर की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @adityaroykapur
आदित्य रॉय कपूर ने शेयर की थी पोस्ट
एमी अवॉर्ड में अपनी सीरीज के नॉमिनेशन के बाद आदित्य ने भी सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की पोस्ट को रिशेयर किया है। इस पर कमेंट कर आदित्य ने लिखा,'अरे,अरे'। अपनी सीरीज के एमी में नॉमिनेशन को लेकर अभिनेता काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed