फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arhaan Khan sohail visits hospital to check on sshura khan arbaaz khan soon to be parents

Sshura Khan: भाभी शूरा का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे सोहेल, मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान भी आए नजर

Sun, 05 Oct 2025 03:04 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 05 Oct 2025 03:04 PM IST
सार

Arhaan-Sohail Visited Hospital: अरबाज खान की पत्नी शूरा खान शनिवार से ही मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसा कहा जा रहा है उनकी डिलीवरी कभी भी अब हो सकती है। इसी बीच अरहान और सोहेल उनका हाल-चाल जानने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Arhaan Khan sohail visits hospital to check on sshura khan arbaaz khan soon to be parents
अरहान, सोहेल और अरबाज-शूरा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

बॉलीवुड फिल्ममेकर और अभिनेता अरबाज खान जल्द ही पिता बनने वाले हैं। शनिवार को उनकी पत्नी शूरा खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल शूरा अस्पताल में ही हैं और उनकी डिलीवरी होने की खबर कभी भी आ सकती है।
विज्ञापन


मलाइका के बेटे अरहान पहुंचे अस्पताल 
रविवार सुबह अरहान खान को हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया। अरहान यहां शूरा खान का हाल जानने के लिए पहुंचे। अरहान के अलावा सोहेल खान भी अस्पताल पहुंचे हैं। शूरा खान फिलहाल इसी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अब वो किसी भी वक्त खुशखबरी सुना सकती हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


निजी समारोह में की थी शादी
बता दें अरबाज और शूरा ने दिसंबर 2023 में एक निजी और पारिवारिक समारोह में शादी की थी। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। अरबाज ने शादी से पहले लंबे वक्त तक शूरा को डेट किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Dhanashree: 'फिक्र मत करो मेरी मम्मी...', धनश्री वर्मा ने समय रैना के 'शुगर डैडी' तंज का दिया करारा जवाब

शानदार बेबी शावर में दिखा स्टाइल
कुछ ही दिनों पहले अरबाज और शूरा ने बेबी शावर पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इस मौके पर खुद सलमान खान भी पहुंचे थे, जो इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ और अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिर भी उन्होंने अपने भाई के खास दिन के लिए वक्त निकाला।

बेबी शावर में दोनों ने पीले रंग के मैचिंग आउटफिट्स पहनकर सबका ध्यान खींचा। शूरा ने फ्लोइंग गाउन पहना था, जबकि अरबाज ने व्हाइट पैंट के साथ येलो शर्ट कैरी की। इस दौरान कपल बेहद खुश नजर आ रहा था और उनके चेहरे पर पैरेंट बनने की खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed