फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Archana Gautam Viral Video Bigg Boss Fame Actress Says Labubu Dolls Are Haunted

Labubu doll: लाबूबू डॉल को लेकर इस एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ने किया बड़ा दावा, बोलीं- जिंदगी बर्बाद हो जाती है

Thu, 17 Jul 2025 07:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 17 Jul 2025 07:11 PM IST
सार

Archana Gautam Viral Video on Labubu Dolls: इन दिनों बॉलीवुड और टीवी की कई एक्ट्रेसेस लाबूबू डॉल अपने साथ लेकर घूम रही हैं। यह डॉल इन दिनों दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है। हाल ही में एक टीवी एक्ट्रेस ने दावा किया है कि यह लाबूबू डॉल शापित है। जिसके पास यह होती है, उसके साथ कुछ बुरा जरूर होता है।

विज्ञापन
Archana Gautam Viral Video Bigg Boss Fame Actress Says Labubu Dolls Are Haunted
एक्स बिग बॉस कंटेंस्टेंट ने लाबूबू डॉल को बताया शापित - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आईं एक एक्ट्रेस ने हाल ही में दावा किया है कि जिसके पास भी लाबूबू डॉल होगी उसे किसी न किसी तरह की मुश्किल, अपशकुन का सामना करना होगा। एक्ट्रेस की एक रिश्तेदार की दोस्त के साथ लाबूबू डॉल के कारण बुरी घटना हो चुकी है। 

विज्ञापन

लाबूबू डॉल के कारण हुई अनहोनी 
अर्चना गौतम को ‘बिग बॉस 16’ में देखा गया था। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने एक वीडियो में दावा किया है कि लाबूबू डॉल हॉन्टेड है। वह कहती हैं, ‘मेरी एक रिश्तेदार की दोस्त ने यह डॉल खरीदी थी। खरीदते ही उसके घर में अजीबो-गरीब चीजें होने लगी थीं। मेरी रिश्तेदार की दोस्त की शादी टूट गई, कुछ दिन पहले ही उसकी शादी तय हुई थी। लाबूबू डॉल के आने के अगले ही दिन उसके पापा का देहांत हो गया। बाद में उस लड़की ने लाबूबू डॉल अर्चना की रिश्तेदार को देनी चाहिए, मगर उन्होंने लेने से इंकार कर दिया।’ 

विज्ञापन

अर्चना आगे कहती हैं, ‘उस लड़की ने कहा है कि यह डॉल बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। यह सब कुछ बिगाड़ देती है। जिंदगी बर्बाद हो जाती है।’  



पहले भी हो चुके हैं अर्चना जैसे दावे 
इन दिनों सोशल मीडिया पर लाबूबू डॉल ट्रेंड कर रही है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक इसे लेकर घूम रहे हैं। यह एक ऐसी डॉल है, जिसकी आंखें चौड़ी हैं और मुस्कान डरावनी है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया गया है कि यह एक राक्षस पजुजु का वर्जन है। मगर इस बात को इस डॉल को बनाने वाले मेकर्स ने बिल्कुल नकारा दिया है। साल 2015 में हांगकांग के आर्टिस्ट कासेंग लुआंग ने इस डॉल को बनाया था। यह डॉल नॉर्डिक फेयरीटेल स्टोरी से इंस्पायर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाइंड बॉक्स फॉर्मेट में बेच जाती है डॉल 
एक तरफ तो यह डॉल डरावनी लगती है, वहीं क्यूट भी नजर आती है। यही कारण है कि लोगों में इसका क्रेज देखा जा रहा है। लाबूबू डॉल को एक चीनी कंपनी पॉप मार्ट ने फेमस किया था। 2019 में इस कंपनी ने ब्लाइंड बॉक्स फॉर्मेट में इसे बेचा। इस टेक्नीक में एक डिब्बे में डॉल को इस तरह से पैक किया जाता है कि पता नहीं चलता है कि अंदर कौन सी डॉल निकलेगी? इस सस्पेंस के कारण भी लाबूबू डॉल का क्रेज बढ़ता चला गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed