फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arbaaz Khan talks about Baba Siddique killing says very unfortunate we are trying to recover of it salman khan

Arbaaz Khan: बाबा सिद्दीकी की हत्या पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम इस घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं

Wed, 16 Oct 2024 10:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 16 Oct 2024 10:26 PM IST
सार

अरबाज खान ने हाल ही में एक कार्यक्रम में बाबा सिद्दीकी के साथ घनिष्ठ संबंध के बारे में बात की और कहा कि उनकी हत्या से उनका पूरा परिवार प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन
Arbaaz Khan talks about Baba Siddique killing says very unfortunate we are trying to recover of it salman khan
अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @arbaazkhanofficial

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर  2024 को उनके बेटे के दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हाल ही में अरबाज खान ने इस घटना पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी और बताया कि उनका परिवार किस तरह से राजनेता के करीब था। उन्होंने कहा कि इस घटना से हर कोई प्रभावित हुआ है और यह नुकसान दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन

अरबाज ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर जताया दुख
अरबाज खान को आज एक कार्यक्रम में देखा गया, जहां उनसे पूर्व मंत्री की मौत पर उनके विचार साझा करने के लिए कहा गया। अपने जवाब में अभिनेता ने कहा, 'बाबा सिद्दीकी एक बहुत ही करीबी पारिवारिक मित्र और बहुत प्यारे व्यक्ति थे और उनके साथ आप देखिए ईद के समय पूरी इंडस्ट्री जमा होती थी तो उनके जाने का बहुत अफसोस हो रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अरबाज ने इसे बताया दुर्भाग्यपूर्ण घटना
उन्होंने कहा कि वह बाबा सिद्दीकी के परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार और उद्योग जगत के लोगों सहित सभी लोग इस नुकसान से प्रभावित हुए हैं। अरबाज खान ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मुझे लगता है कि हम सभी इस चीज से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए बस प्रार्थना ही काफी है।'

विज्ञापन

सलमान के बाद था बाबा सिद्दीकी का करीबी रिश्ता
सलमान खान का सिद्दीकी के साथ बहुत करीबी रिश्ता था। वह बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद अस्पताल में उनसे मिलने वाले पहले लोगों में से एक थे और बॉलीवुड सुपरस्टार के परिवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर जाते हुए देखा गया था। बाद में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा की गई फेसबुक पोस्ट सामने आई, जिसमें इस घटना की जिम्मेदारी ली गई। बताया गया कि सलमान खान से करीबी रिश्ता होने के कारण एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed