{"_id":"66fbdd10733f0c4b2402cb0e","slug":"arbaaz-khan-reacted-on-gunshot-incident-with-govinda-said-our-love-and-prayers-with-him-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Arbaaz Khan: गोविंदा के साथ हुए हादसे पर अरबाज खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- प्यार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arbaaz Khan: गोविंदा के साथ हुए हादसे पर अरबाज खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- प्यार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं
Tue, 01 Oct 2024 05:02 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:02 PM IST
सार
अरबाज खान ने दिग्गज अभिनेता गोविंदा को गोली लगने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनेता के जल्दी ठीक होने की कामना की।
विज्ञापन
अरबाज खान और गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
मंगलवार को अरबाज खान निर्मित फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस फिल्म में अरशद वारसी और मेहर विज मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान अरबाज से गोविंदा की गोली लगने की चोट के बारे में पूछा गया। इस पर अभिनेता ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।
अरबाज ने क्या कहा?
अरबाज ने गोविंदा को गोली लगने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘वह बहुत फिट थे। हम बस उनके अच्छे होने की कामना करते हैं और वह ठीक और सुरक्षित हैं, जो महत्वपूर्ण है। हमारा प्यार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। वह इस सब से जल्दी ठीक हो जाएं।’ वहीं, अरशद वारसी ने कहा कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है' कि ऐसी घटना हुई।
Bandaa Singh Chaudhary Trailer: 'बंदा सिंह चौधरी' का ट्रेलर रिलीज, उग्रवादियों के खिलाफ अरशद ने उठाए हथियार
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा के साथ मंगलवार की सुबह हादसा हो गया। अभिनेता अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से घायल हो गए। उनके पैर में गोली लग गई। गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्या कह रहे हैं डॉक्टर?
गोविंदा को अभी आईसीयू में रखा गया है। गोली लगने के कारण उनका बहुत ज्यादा खून बह गया है। हालांकि, डॉक्टरों ने बुलेट निकाल दी है, लेकिन हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों को कहना है कि अभिनेता दो-तीन दिन अस्पताल में रहेंगे।
अभिनेता ने जारी किया बयान
गोविंदा ने हादसे के बाद अस्पताल से बयान जारी किया है। उन्होंने डॉक्टरों व प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी। लेकिन, गुरु की कृपा से गोली निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद व आभार'।
अरबाज और गोविंदा ने साथ किया है काम
अरबाज खान और गोविंदा दोनों ने साल 2006 की फिल्म ‘भागम भाग’ में साथ काम किया था। इस कॉमेडी-ड्रामा में अक्षय कुमार, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर, मनोज जोशी, रजाक खान, शरत सक्सेना और असरानी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।
The Wild Robot: 'द वाइल्ड रोबोट' इस दिन होगी रिलीज, देखिए दोस्ती कैसे बदल सकती है रोबोट की जिंदगी