फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arbaaz khan gives a big hint on her wife sshura khan pregnancy video viral on social media

Arbaaz Khan: अरबाज खान ने पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी पर दिया बड़ा हिंट, यूजर बोले- 'अब पिता बनने वाले हैं'

Thu, 05 Jun 2025 11:42 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 05 Jun 2025 11:42 AM IST
सार

Arbaaz Reaction on Shhura Khan Pregnancy: हाल ही में अभिनेता-निर्माता अरबाज खान को अपनी पत्नी शूरा खान के साथ देखा गया। जानिए उन्होंने पत्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर क्या कहा,  जिस पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन
Arbaaz khan gives a big hint on her wife sshura khan pregnancy video viral on social media
शूरा खान और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता अरबाज खान के जल्द पिता बनने की खबरें चल रही हैं। हाल ही में अभिनेता को पत्नी शूरा खान के साथ देखा गया है, जहां उन्होंने शूरा की प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ संकेत दिए है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा। 

विज्ञापन


क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अरबाज खान को अपनी पत्नी के साथ किसी होटल से निकलते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों ने फोटो खिंचान के लिए पोज दिए। उसी दौरान एक पैपराजी ने अभिनेता को बधाई दी, जिसके जवाब में एक्टर ने अपनी पत्नी को देखते हुए धन्यवाद कहा। इस वीडियो में शूरा खान को फ्लोरल फ्रॉक पहने देखा जा सकता है, वहीं अरबाज खान मैरून कलर की शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहने दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन



आप लोग जाने भी दो
पैपराजी के आगे कुछ सवाल पूछने पर अभिनेता ने संकेत दिया कि वह अभी इस मामले पर चर्चा नहीं करना चाहते। इसके बाद जैसे ही पति-पत्नी वहां से निकलने के लिए कार की ओर बढ़ते हैं, तो किसी पैपराजी ने कहा जाने दो। इस पर अरबाज खान ने हंसते हुए कहा कि आप लोग जाने दो और कभी-कभी समझने की कोशिश करो। हालांकि, आपको बताते चलें कि दोनों ने प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन नहीं किया है, जिससे इस खबर की पुष्टि होने के संकेत मिल रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ दिखे युजवेंद्र चहल, पैपराजी की आंखों से बच निकले क्रिकेटर

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस को अभिनेता अरबाज खान के पिता बनने की खबर सही होती दिख रही है। एक यूजर ने कमेंट किया कि अब वो पिता बनने वाले हैं। दूसरे यूजरे ने उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा कि दोनों बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed