फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   AR rahman shocked after knowing his name in tamil as periya bhai and says he dont like it

AR Rahman: तमिल में अपने इस नाम से चौंके संगीतकार एआर रहमान, बोले- ‘क्या मैं मीट की दुकान चला रहा हूं?’

Wed, 21 May 2025 10:58 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 21 May 2025 10:58 AM IST
सार

AR Rahman New Name: हाल ही में ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तमिल में अपने नए नाम को लेकर प्रतिक्रिया दी है और कहा उन्हें ये बिल्कुल पंसद नहीं। जानिए क्या है उनका नया नाम।

विज्ञापन
AR rahman shocked after knowing his name in tamil as periya bhai and says he dont like it
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम- @arrahman

विस्तार

मशहूर संगतीकार एआर रहमान को देशभर में लोग अलग-अलग नामों ने पुकारते हैं और उन्हें खूब प्यार देते हैं। अभी हाल ही में वो अपना तमिल में नया नाम सुनकर चौंक गए। साथ ही जवाब देते हुए कहा कि उन्हें ये बिल्कुल पंसद नहीं है, क्या वह मीट की दुकान चला रहे हैं? आइए जानते हैं किस नाम पर भड़के एआर रहमान।

विज्ञापन


क्या है एआर रहमान का नया नाम?
हाल ही में संगीतकार एआर रहमान बिहाइंडवुड्स के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। बातचीत के दौरान रहमान को पता चला कि उनको तमिल में लोग ‘पेरिया भाई’ नाम से पुकारते हैं। जब इंटरव्यू में उनका नाम लिया गया तो वह चौंक गए और हंस पड़े। इसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे यह पसंद नहीं है। यह 'पेरिया भाई', 'चिन्ना भाई' क्या है? क्या मैं मीट की दुकान चला रहा हूं?'
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: कमल हासन ने बताया कैसे हुई मणिरत्नम से दोस्ती, बोले- ‘हम दोनों सिनेमा लवर हैं’
विज्ञापन
विज्ञापन


ठग लाइफ के प्रमोशन में व्यस्त रहमान
एआर रहमान इस वक्त कमल हासन अभिनीत 'ठग लाइफ' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 05 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम द्वारा किया गया है और इसमें एआर रहमान बतौर म्यूजिक डायरेक्टर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, अब दर्शकों को फिल्म का इंतजार है। इसमें कमल हासन के अलावा सिलंबरासन और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: ट्रांसपेरेंट साड़ी में रश्मिका मंदाना का किलर लुक, लिखा- 'मैं केवल उनके कारण ही जीवित हूं'

'ठग लाइफ' में रहमान के संगीत
एआर रहमान ने 'ठग लाइफ' से 'जिंगुचा' गाना रिलीज किया, जो कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। तृषा कृष्णन के साथ फिल्म का दूसरा गाना 'शुगर बेबी' 21 मई को रिलीज होगा। इसके अलावा 'ठग लाइफ' की पूरी टीम एक पैन इंडिया कार्यक्रम आयोजित करने वाली है, जिसमें 24 मई को चेन्नर्ई के साईं राम इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑडियो लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च को भारत-पाक तनाव के चलते टाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed