{"_id":"66546594bad411af2b0bdd52","slug":"ar-murugadoss-directorial-upcoming-salman-khan-starrer-movie-sikandar-will-feature-sathyaraj-as-villain-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikandar: 'बाहुबली के कटप्पा' से भिड़ेंगे सलमान खान, 'सिकंदर' पर आया ये बड़ा अपडेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sikandar: 'बाहुबली के कटप्पा' से भिड़ेंगे सलमान खान, 'सिकंदर' पर आया ये बड़ा अपडेट
Tue, 28 May 2024 02:02 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 28 May 2024 02:02 PM IST
सार
सलमान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में सलमान के सामने ये मशहूर अभिनेता विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
सलमान-सत्यराज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सलमान खान के फिल्मों की एक खास तरह की शैली होती है। उनके फैंस को भी उनकी फिल्में काफी पसंद आती है। अक्सर ईद के मौके पर सलमान अपनी फिल्म लेकर आते हैं। हालांकि, इस बार ईद पर उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो सकी थी, लेकिन इस मौके पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'सिकंदर' की घोषणा जरुर की थी। उसके बाद से ही लगातार फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट आती रही है। कुछ समय पहले ही जानकारी दी गई थी कि फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी। अब फिल्म को लेकर आए नए अपडेट के मुताबिक, इसमें एक मशहूर अभिनेता विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Panchayat 3: अगर समाधान ना मिलता तो बढ़ सकती थी मुश्किलें, 'पंचायत 3' के निर्माताओं को हुई थी ये अनोखी समस्या
विज्ञापन
आठ साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं मुरुगादॉस
सलमान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन मशहूर निर्देशक एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। वह 'अकीरा' (2016) के बाद करीब आठ साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहे है। हाल में ही फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारियां सामने आई थीं। इस में बताया गया था कि फिल्म की शूटिंग जून 2024 से शुरु की जाएगी। अब फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता को लेकर बडा अपडेट सामने आया है। पत्रकार से निर्माता बनी चित्रा लक्ष्मण के हालिया इंटरव्यू के मुताबिक, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता सत्यराज इस फिल्म में सलमान से भिड़ते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Aranmanai 4: तमिल-तेलुगु में धूम मचा चुकी है तमन्ना-राशि की 'अरनमनई 4', अब इस दिन हिंदी में होगी रिलीज
'सिकंदर' से भिड़ेंगे 'बाहुबली के कटप्पा' सत्यराज
किसी भी एक्शन फिल्म में नायक के सामने एक मजबूत विलेन के होने से दर्शकों का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में सलमान के सामने सत्यराज को विलेन की भूमिका में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। सत्यराज ने 'बाहुबली' में कटप्पा के किरदार को निभा कर सब का दिल जीत लिया था। इसलिए अब दर्शकों को पर्दे पर दोनों को एक साथ देखने में काफी मजा आने वाला है। बता दें कि फिल्म को लेकर सलमान ने भी तैयारियां शुरु कर दी हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।
Hrithik Roshan: रेहान के स्नातक समारोह में पहुंचे ऋतिक-सुजैन, बेटे की उपलब्धि पर गदगद हैं माता-पिता