फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Apoorva Mukhija Planning To Quit Mumbai Says There Is No Room For Growth

Apoorva Mukhija: मुंबई छोड़ने की प्लानिंग कर रहीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- ‘यहां आगे बढ़ने की गुंजाइश नहीं’

Wed, 18 Jun 2025 09:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 18 Jun 2025 09:50 PM IST
सार

Apoorva Mukhija On Mumbai: अपूर्वा मखीजा को मुंबई कुछ खास रास नहीं आ रहा है। वो जल्द ही शहर छोड़ने का प्लान कर रही हैं। जानिए आखिर क्यों अपूर्वा ऐसा सोच रही हैं।

विज्ञापन
Apoorva Mukhija Planning To Quit Mumbai Says There Is No Room For Growth
अपूर्वा मखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम-@the.rebel.kid

विस्तार

पिछले दिनों ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर विवादों में रहीं यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा ने अब अपने आगे के प्लान को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि वो जल्द ही मुंबई छोड़ने की भी योजना बना रही हैं।

विज्ञापन

मुंबई में सबकुछ काफी आसान है
मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में अपूर्वा मखीजा ने अपने आगे के प्लान को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने अपने मुंबई छोड़ने को लेकर भी बात की। अपूर्वा ने कहा, “मैं बाहर जाना चाहती हूं। मुझे ऐसा लगता है मुंबई में कितना आसान है सब कुछ। अगर मुझे किसी डायरेक्टर से मीटिंग करनी है, तो मुझे 15 फोन कॉल लगेंगे, लेकिन मीटिंग हो जाएगी। या किसी बड़ी दिवाली पार्टी में मिल जाएंगे। यह बहुत आसान है और इसमें आगे बढ़ने की कोई गुंजाइश नहीं है।”

विज्ञापन

‘मुझे पॉपुलर्टी से फर्क नहीं पड़ता’
इस दौरान अपूर्वा ने कहा कि मुझे पॉपुलर्टी से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपने खुद के बिलबोर्ड को पाने के लिए उत्साहित थीं। खासकर अपने नए शो द ट्रेटर्स के लिए। लेकिन जब यह आया, तो मुझे कुछ खास महसूस नहीं हुआ। पहले मुझे लगता है यह चीज करनी है, फिर जब मैं इसे करती हूं और यह होता है, तो मुझे इससे बहुत कम महसूस होता है। मुझे यकीन है कि ‘द ट्रेटर्स’ के बाद भी मुझे ऐसा ही महसूस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Shah Rukh Khan: आमिर के ‘सितारों’ से मिलने पहुंचे शाहरुख, कलाकारों के साथ दिया सिग्नेचर पोज

‘द ट्रेटर्स’ में नजर आ रही हैं अपूर्वा
अपूर्वा इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आ रही हैं। इस शो में अपूर्वा के अलावा और भी कई सेलिब्रिटी नजर आ रही हैं। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed