AP Dhillon: दिसंबर में भारत के इन शहरों में परफॉर्म करेंगे एपी ढिल्लों, तारीखों का किया एलान
AP Dhillon India Tour: सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाले हैं। वह दिसंबर में भारत के कई शहरों में परफॉर्म करेंगे।
विस्तार
वह भारत में अकेले परफॉर्म नहीं करेंगे, बल्कि उनके साथ शिंदा कहलों भी होंगे। एपी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर एक लिस्ट जारी की, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह किस तारीख को किस शहर में परफॉर्म करेंगे। पोस्ट के मुताबिक वह 5 दिसंबर को अहमदाबाद, 7 दिसंबर को दिल्ली, 12 दिसंबर को लुधियाना, 14 दिसंबर को पुणे, 19 दिसंबर को बेंगलुरु, 21 दिसंबर को कोलकाता, 26 दिसंबर को मुंबई और 28 दिसंबर को जयपुर में परफॉर्म करेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एपी ढिल्लों ने लिखा 'भारत, दिसंबर में 'वन ऑफ वन' टूर पर मिलते हैं। यह सफर मुझे चाहे जहां ले जाए। भारत में मुझे अच्छा लगता है। आइए इसे यादगार बनाएं। इस पोस्ट पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने उठाया कदम, असम में नहीं होगा यह फेस्टिवल
इस दौरे के बारे में बात करते हुए, एपी ढिल्लों ने कहा 'भारत हमेशा मेरी प्रेरणा और कला का केंद्र रहेगा। भारतीय फैंस से मिलने वाला सपोर्ट हमेशा से उत्साह बढ़ाने वाला रहा है। मैं इस दौरे को लेकर उत्साहित हूं। मैं नए दर्शकों से फिर से जुड़ने और उनके साथ यादें बनाने के लिए उत्सुक हूं।'
हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ को देखते हुए, एपी ढिल्लों बेचे गए प्रत्येक टिकट से कुछ पैसे राहत कार्यों के लिए दान कर रहे हैं। ढिल्लों व्यक्तिगत रूप से भी कुछ रुपये दान देंगे। बुकिंग प्रक्रिया के दौरान अलग से दान भी किया जा सकता है।