Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anveshi Jain Reached ED Headquarter For Investigation In Betting Apps Related Money Laundering Cases

Anveshi Jain: ईडी के सामने तलब हुईं ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस अन्वेषी जैन, अवैध सट्टेबाजी एप मामले में जुड़ा नाम

Tue, 23 Sep 2025 12:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 23 Sep 2025 12:08 PM IST
सार

Anveshi Jain At ED Office: अवैध सट्टेबाजी एप मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के तार अब लगातार फैलते जा रहे हैं। अब इस मामले में अभिनेत्री अन्वेषी जैन का नाम भी सामने आया है।

विज्ञापन
Anveshi Jain Reached ED Headquarter For Investigation In Betting Apps Related Money Laundering Cases
अन्वेषी जैन - फोटो : इंस्टाग्राम-@anveshi25

विस्तार

इन दिनों अवैध सट्टेबाजी एप को लेकर ईडी सख्त है और लगातार इसमें शामिल लोगों को तलब कर रही है। इसमें अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और अभिनेता सोनू सूद से लेकर क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा तक के नाम सामने आ चुके हैं। अब इसी क्रम में अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अन्वेषी जैन भी ई़डी के मुख्यालय पहुंची हैं। सट्टेबाजी एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में से एक की जांच में शामिल होने के लिए अन्वेषी ईडी के ऑफिस पहुंची है। उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

इस एप से जुड़ा है मामला
अन्वेषी को 1xBet सट्टेबाजी एप से जुड़े मामले में ई़डी ने बुलाया है। कई लोगों और इन्वेस्टर के करोड़ों रुपये की ठगी करने और टैक्स चोरी करने के आरोपों के चलते ऐसे कई अवैध एप्स पर ईडी की व्यापक कार्रवाई हो रही है। साल 2023 में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 1xBet समेत 174 अवैध सट्टेबाजी एप्स पर बैन लगाया था।

‘गंदी बात’ से मिली पहचान
अन्वेषी जैन की बात करें तो वो पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, सिंगर और एक्ट्रेस हैं। अन्वेषी को फेम साल 2019 में एकता कपूर की सीरीज ‘गंदी बात’ से मिला। वह मध्य प्रदेश के जैन परिवार से आती हैं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई छोड़कर मुंबई का रास्ता अपनाया था। वह गंदी बात के अलावा मार्टिन, ड्रैगन, गुडिया की शादी, बॉस से लेकर हू इस यॉर डैडी जैसे शोज में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed