फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupamaa serial gaurav khanna wife jealous of Anupamaa and anuj romance Akanksha Chamola reveal the truth

Anupamaa: 'अनुपमा' के साथ पति को रोमांस करते देख चिढ़ जाती हैं गौरव खन्ना की पत्नी? बयान से मचाई हलचल

Fri, 03 May 2024 04:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 03 May 2024 04:27 PM IST
सार

‘अनुपमा’ धारावाहिक के अनुज (गौरव खन्ना) की पत्नी आकांक्षा चमोला ने गौरव और रूपाली के पर्दे पर रोमांस के बारे में अपनी राय साझा की है। 

विज्ञापन
Anupamaa  serial gaurav khanna wife jealous of Anupamaa and anuj romance Akanksha Chamola reveal the truth
अनुपमा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘अनुपमा’ धारावाहिक ने टीवी देखने वाले दर्शकों में एक खास पहचान बना ली है। इसके किरदारों के तगड़े प्रशंसक हैं। खासकर अनुपमा की भूमिका निभा रहीं रूपाली गांगुली और अनुज की भूमिका निभा रहे गौरव खन्ना ने दर्शकों के दिल में विशेष जगह बनाई है। कुछ दिनों पहले रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच अनबन की अफवाहें भी सामने आ रही थी। हालांकि, इन सबसे इतर अनुपमा और अनुज की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। टीवी पर्दे पर उनके रोमांस का भी दर्शक लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच एक साक्षात्कार में, गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने गौरव और रूपाली की जोड़ी और पर्दे पर उनके रोमांस को लेकर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन

 

क्या गौरव और रूपाली की जोड़ी से जलन महसूस करती हैं आकांक्षा?

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा से जब यह पूछा गया क्या उनको कभी दोनों की जोड़ी से जलन महसूस हुई है? इस पर आकांक्षा ने कहा कि उन्हें कभी भी एक पैसे की जलन महसूस नहीं हुई है। उनके साथ गौरव भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि जब भी कोई रोमांटिक सीन होता है तो उनकी पत्नी उस पर अपनी राय देती हैं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा उनको बताती हैं कि कैसे ज्यादा फोकस्ड रहा जाए। खासकर रोमांटिक सीन देते हुए।

विज्ञापन

Action Scenes: इन फिल्मों के एक्शन सीन ने खड़े कर दिए थे रोंगटे, अनिल कपूर के बेटे ने भी दर्शकों को चौंकाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरेंट बनने का अभी नहीं है कोई प्लान

साक्षात्कार के दौरान गौरव और आकांक्षा से जब उनके पैरेंट बनने के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जल्दी नहीं है। वह माता-पिता बनने के बारे में अभी नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की तरफ से भी बच्चे के लिए कोई दबाव नहीं है।

 

अनुपमा को करना होगा मुश्किलों का सामना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले एपिसोड में अनुपमा शेफ प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पहुंच जाएगी, लेकिन उसकी रेसिपी की किताब को आद्या फाड़ देती है। यह देखना रोचक होगा की अनुपमा अब आगे क्या करेगी?
बॉलीवुड के टॉप सितारे पढ़ाई में हैं फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed