फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam kher welcomes jackie shroff in his film tanvi the great and jackie will play brigadier joshi role

Tanvi The Great: बोमन ईरानी के बाद फिल्म में इस दिग्गज कलाकार की एंट्री, निभाएंगे ब्रिगेडियर जोशी की भूमिका

Thu, 08 May 2025 03:06 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 08 May 2025 03:06 PM IST
सार

Tanvi The Great: अभिनेता अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बोमन ईरानी के बाद एक और दिग्गज कलाकार की एंट्री हो गई है। जानिए कौन है वो एक्टर।

विज्ञापन
Anupam kher welcomes jackie shroff in his film tanvi the great and jackie will play brigadier joshi role
तन्वी द ग्रेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब वह अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में बतौर निर्देशक से चर्चा में हैं। इस फिल्म की एक-एक जानकारी का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अब अनुपम खेर ने बोमन ईरानी के बाद फिल्म में एक और दिग्गज एक्टर की एंट्री का खुलासा किया है, जो ब्रिगेडियर की भूमिका में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कौन है वो एक्टर। 

विज्ञापन


अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
'तन्वी द ग्रेट' फिल्म के निर्देशक अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। इस पोस्ट में अभिनेता ने जिस एक्टर का खुलासा किया है वह कोई और नहीं, बल्कि सुपरस्टार जैकी श्रॉाफ हैं, जो फिल्म में ब्रिगेडियर जोशी की भूमिका में नजर आएंगे। साझा किए गए पोस्टर में जैकी श्रॉफ आर्मी ऑफिसर की भूमिका में दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




यह खबर भी पढ़ें: Subham: सामंथा की 'शुभम' से साउथ में डेब्यू करेंगे क्लिंटन और बियांका, फिल्म में होंगे पांच धांसू गाने

अनुपम ने जैकी श्रॉफ के लिए लिखा खास संदेश
निर्देशक अनुपम खेर ने यह पोस्ट साझा करते हुए अभिनेता जैकी श्रॉफ के लिए एक खास संदेश लिखा है। उन्होंने कहा, ‘जैकी श्रॉफ मेरे भाई हैं, हमने न केवल कई फिल्मों में एक साथ काम किया है, बल्कि हम रिश्तेदार भी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ मुझे 30 साल से अधिक समय से राखी बांधती आ रही हैं। जैकी का दिल सोने का है, 'प्यार' उनका दूसरा नाम हो सकता है। एक दिन वह मेरे घर आए, उस समय मेरी फिल्म की कास्टिंग बाकी थी, लेकिन कुछ गाने रिकॉर्ड किए थे। उन गानों को मैंने उन्हें सुनाया और सुनने के बाद उन्होंने मुझे गले लगा लिया और कहा कि मेरे बिना यह फिल्म मत बनाओ।’

यह खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam Controversy: कन्नड़ फिल्ममेकर ने फिल्म से हटाए सोनू निगम के गाने, कहा- उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी

जैकी श्रॉफ मेरी ताकत हैं
आगे उन्होंने लिखा, ‘ब्रिगेडियर जोशी का किरदार भारतीय सेना अधिकारी की तरह है। वह मजबूत, निर्णायक और विनम्र हैं। उनके किरदार को वर्षों तक याद रखा जाएगा। निस्वार्थ दोस्ती और शानदार अभिनय के लिए धन्यवाद श्रॉफ। आप मेरी ताकत का स्तंभ हैं। ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों। जय हिंद।’

जल्द होगी रिलीज 
अनुपम खेर द्वारा निर्देशित ‘तन्वी द ग्रेट’ में  शुभांगी दत्त और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम करीम ने संगीत दिया है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed