फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher told the story of the OTT film The Signature said This film is a mirror of society

The Signature: अनुपम खेर ने बताई 'द सिग्नेचर' की कहानी, बोले- 'ये फिल्म समाज का आईना है'

Fri, 04 Oct 2024 05:06 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Oct 2024 05:06 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'द सिग्नेचर' ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में अपने किरदार और कहानी को लेकर अनुपम खेर ने कुछ बातें साझा की हैं। आइए आपको बताते हैं कैसी है इस फिल्म की कहानी।

विज्ञापन
Anupam Kher told the story of the OTT film The Signature said This film is a mirror of society
'द सिग्नेचर' का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अनुपम खेर अभिनीत फिल्म 'द सिग्नेचर' आज यानी 4 अक्तूबर, 2024 को जी5 पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को प्रशंसकों का बहुत प्यार मिल रहा है। ऐसे में अनुपम खेर ने फिल्म को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि फिल्म एक मध्यम वर्गीय परिवार की समस्याओं पर आधारित है।  
विज्ञापन

Anupam Kher told the story of the OTT film The Signature said This film is a mirror of society
'द सिग्नेचर' का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
कोविड के दौरान हर किसी को था डर
कोविड के बाद दुनिया का कोई ऐसा इंसान नहीं है, जिसने किसी अपने को नहीं खोया और इसका एहसास नहीं किया। उसमें हम सब जीवन के उस दौर से गुजरे हैं, जहां किसी को अस्पताल जाना पड़ा या डॉक्टरों से पाला पड़ा लेकिन कोरोना के समय डर ऐसा था कि हमारे परिवार वाले वापस आएंगे या नहीं। हालांकि, फिल्म से किसी का कोई लेना देना नहीं है।
 

Asha Negi: आशा नेगी ने साझा किया कास्टिंग काउच से जुड़ा अनुभव, करियर के शुरुआत में ही की गई थी अनुचित मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam Kher told the story of the OTT film The Signature said This film is a mirror of society
'द सिग्नेचर' का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
अनुपम खेर ने बताई 'सिग्नेचर' की कहानी
मध्यम वर्गीय परिवार का शख्स है अरविंद, जिसका किरदार मैं निभा रहा हूं। अरविंद अपने जीवन भर की पूंजी जुटा कर रिटायरमेंट के बाद घर लेकर पत्नी के साथ रहता है। दोनों यूरोप घूमने जाते हैं, एयरपोर्ट पर उस महिला को ब्रेन हेमरेज हो जाता है और वो कोमा में चली जाती है। उसे बाद में वेंटिलेटर में रखा जाता है। इस पर डॉक्टर कहते हैं कि आप हमें इजाजत दें कि हम ये वेंटिलेटर हटाएं। इस पर अरविंद पूछता है कि अगर वेंटिलेटर हटाते हैं तो क्या होगा। इस पर डॉक्टर कहते हैं कि हम कुछ नहीं कहते हैं कि क्या होगा क्या नहीं। हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इस पर अरविंद कहता है कि फिर मैं कैसे साइन कर सकता हूं।

TMKOC: 'तारक मेहता...' के मेकर्स को मिली शो की नई 'सोनू', पलक सिंधवानी की जगह ये अभिनेत्री निभाएंगी भूमिका

विज्ञापन

Anupam Kher told the story of the OTT film The Signature said This film is a mirror of society
'द सिग्नेचर' का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
60 साल की उम्र के बाद के जीवन पर आधारित है कहानी
इस फिल्म में दिखाया गया है कि क्या वाकई 60 साल की उम्र के बाद के लोगों को जीने का अधिकार नहीं है। फिल्म में बेटा अपनी मां के बारे में सोचता है कि मैं और 7.5 और 8 लाख रुपये लगा दूं तो मेरा क्या होगा। फिल्म में बहू अच्छी है, बेटा विलेन नहीं है। फिल्म 'द सिग्नेचर' के निर्देशक गजेंद्र अहिरे हैं। फिल्म में रणवीर शौरी, महिमा चौधरी, अन्नू कपूर, मनोज, स्नेहा, केविन को इस फिल्म में देखा जा सकता है। ये जीवन का आईना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed