फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher Shares A Special Video To Wish Kirron Kher On Their 40th Wedding Anniversary

Anupam Kher: पत्नी किरण के प्यार में अनुपम ने किया था यह खास काम, वीडियो शेयर कर बोले- 40वीं सालगिरह मुबारक

Tue, 26 Aug 2025 02:31 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 26 Aug 2025 02:31 PM IST
सार

Anupam-Kirron Wedding Anniversary: अनुपम खेर और किरण खेर की शादी को आज 40 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर कपल ने एक-दूसरे को खास अंदाज में शादी की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए अनुपम ने क्या कुछ लिखा।

विज्ञापन
Anupam Kher Shares A Special Video To Wish Kirron Kher On Their 40th Wedding Anniversary
अनुपम खेर और किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kirronkhermp

विस्तार

बॉलीवुड के वर्सटाइल अभिनेता अनुपम खेर आज अपनी शादी की 40वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी किरण खेर के लिए एक लंबा-चौड़ा दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है। जबकि किरण खेर ने भी अनुपम को शादी की सालगिरह की मुबारकवाद देते हुए एक पोस्ट किया है। जानते हैं कपल ने किस तरह दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं।

विज्ञापन

अनुपम ने याद किया कैसे किरण को दिया था एक खास तोहफा
अभिनेता अनुपम खेर ने शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें इंटरनेशनल एक्टर सैम ह्यूगन और कैट्रियोना बाल्फ किरण को उनकी बीमारी के वक्त जल्द ही ठीक होने की कामना करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘40वीं सालगिरह मुबारक प्यारी किरण। ऐसा लग रहा है जैसे पूरी जिंदगी हो। हमारे मामले में तो यह पूरी जिंदगी ही है। 10 साल की खूबसूरत दोस्ती और 40 साल की शादी। हमने कई मुश्किल दौर देखे हैं। लेकिन हमने इस वक्त को बहुत ही शालीनता, गरिमा और प्यार के साथ जिया है।

विज्ञापन

शुरुआती कई साल तक हमने एक-दूसरे को तोहफे दिए और फिर फूलों का गुलदस्ता भेजा। लेकिन जब तुम बीमार पड़ीं, उस समय तुम्हारी पसंदीदा सीरीज ‘आउटलैंडर’ थी। तुमने हर एपिसोड को बार-बार देखा और तुम्हे सीरीज की लीड कैरेक्टर क्लेयर और जेमीफ्रेजर से प्यार हो गया था। उस साल मैंने कुछ बहुत ही खास किया और मुझे इस बात की खुशी है। लंदन में अपने एजेंट रूथयंग के माध्यम से मैंने किसी तरह आपके पसंदीदा किरदार निभाने वाले अभिनेताओं कैटरियोना बाल्फ और सैम ह्यूगन से एक पर्सनलाइज्ड वीडियो के लिए संपर्क किया ताकि तुम जल्द ठीक हो जाओ।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


 

अनुपम बोले- हमारी साथ में तस्वीरें मेरे पास खत्म हो गईं
अपनी पोस्ट में अभिनेता ने आगे लिखा कि वीडियो ने उस कठिन समय में तुम्हारे चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान ला दी। इस अद्भुत काम के लिए सैम ह्यूगन और कैटरियोना बाल्फ का मैं शुक्रिया अदा नहीं कर सकता है। चूंकि मेरे पास हमारी साथ में तस्वीरें खत्म हो गई हैं, तो यहां वह वीडियो है। आशा है कि यह वीडियो आज भी तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाता होगा। हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं। इसके साथ ही अनुपम ने हैप्पी एनिवर्सरी का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है।

किरण ने अनुपम को बताया सबसे अच्छा दोस्त
किरण खेर ने इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही किरण ने लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी अनुपम। मेरे सबसे अच्छे दोस्त और पार्टनर। इन सभी शानदार वर्षों के लिए शुक्रिया। मेरे जीवन के सबसे अच्छे साल तुम्हारे साथ बीते। हमने साथ में दुनिया घूमी, हंसे और हर पल का आनंद लिया। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे। ढेर सारा प्यार और सालगिरह मुबारक।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kirron Kher (@kirronkhermp)


 

Anupam Kher Shares A Special Video To Wish Kirron Kher On Their 40th Wedding Anniversary
अनुपम खेर और किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम- @anupampkher

1985 में अनुपम-किरण ने की थी शादी
अनुपम खेर और किरण खेर ने साल 1985 में शादी की थी। किरण की शादी पहले गौतम बेरी से हुई थी और 1981 में उनका एक बेटा सिकंदर हुआ था। हालांकि, बाद में किरण ने अनुपम से शादी कर ली।

‘द बंगाल फाइल्स’ में नजर आएंगे अनुपम
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर आखिरी बार खुद की निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में नजर आए थे। यह फिल्म ऑटिज्म पर आधारित है, जिसमें एक ऑटिस्टिक लड़की तन्वी की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप हो गई थी। अब अनुपम खेर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में नज आएंगे। वो इस फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed