Anupam Kher: अनुपम खेर ने शेयर किया कनाडाई मूवी 'कैलोरी' से अपना लुक, CIFF में प्रदर्शित होगी फिल्म
Anupam Kher Video: अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी कनाडाई फिल्म 'कैलोरी' से लुक शेयर किया है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग कैलगैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (CIFF) में होगी।
विस्तार
अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी अपडेट यहां शेयर करते हैं। आज शनिवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपनी कनाडाई मूवी 'कैलोरी' से लुक शेयर किया है। उन्होंने अपना ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया है।
CIFF में 'कैलोरी' के प्रदर्शन पर जताई खुशी
अनुपम खेर की कनाडाई फिल्म 'कैलोरी' कैलगैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (CIFF) में प्रदर्शित होगी। हालांकि, अभिनेता इस दौरान वहां मौजूद नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने इसे लेकर खुशी जताई है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। अनुपम खेर ने 'कैलोरी' से अपना लुक शेयर किया है। उन्होंने अपना ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो फैंस के साथ साझा किया है।
बोले- 'कुछ किरदारों के लिए आंतरिक शक्ति लानी होती है'
पोस्ट के साथ अभिनेता ने कैप्शन लिखा है, 'एक अभिनेता के तौर पर कुछ भूमिकाओं में सिर्फ बाहरी दिखावे की ही नहीं, बल्कि एक खास आंतरिक शांति और शक्ति भी लानी होती है। जैसा मैंने कनाडाई फिल्म 'कैलोरी' के लिए किया। इस फिल्म की पहली आधिकारिक स्क्रीनिंग प्रतिष्ठित कैलगैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हो रही है। माफ कीजिएगा मैं निजी रूप से मौजूद नहीं हूं, लेकिन मेरी शुभकामनाएं पूरी टीम के साथ हैं। जय हो'।
Akshay Kumar: ‘ये लोग मुझ पर आंच नहीं आने देते हैं’, कपिल शर्मा के शो में स्टंटमैन को अक्षय ने दिया ट्रिब्यूट
सच्ची घटनाओं से प्रेरित है 'कैलोरी'
कनाडाई फिल्म निर्माता ईशा मार्जारा द्वारा निर्देशित 'कैलोरी' वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। यह फिल्म अतीत के आघात के बोझ तले संघर्ष कर रहे एक परिवार की कहानी पेश करती है। अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने महात्मा गांधी का किरदार अदा किया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत साबित हुई है।