Anupam Kher: वर्षो बाद पत्नी किरण के साथ दिखे अनुपम, ‘तन्वी’ की स्क्रीनिंग पर आदित्य समेत कई सेलेब्स पहुंचे
Tanvi The Great Screening: अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की रिलीज से एक रात पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान दिग्गज एक्टर का पूरा परिवार साथ नजर आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुपम का परिवार हुआ शामिल
फिल्म की स्क्रीनिंग में अनुपम खेर की मां, पत्नी और बेटा शामिल हुए। इस दौरान पूरे परिवार ने मीडिया को पोज दिए। गौरतलब है कि किरण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में नजर आईं।
विज्ञापन विज्ञापन
स्क्रीनिंग में कौन-कौन पहुंचा?
फिल्म को देखने के लिए एक्टर रोहित रॉय अपने पूरे परिवार के साथ आए। इसके अलावा अभिनेता करन टैकर भी इवेंट में पहुंचे। साथ ही स्क्रीनिंग इवेंट से एक्टर बोमन इरानी और महिमा चौधरी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे को ग्रीट करते हुए नजर आ रहे हैं। स्क्रीनिंग में सिंगर अनु मलिक की पत्नी और दोनों बेटियां भी नजर आईं। साथ ही दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी भी फिल्म देखने के लिए आईं।
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस प्रज्ञा भी हुईं शामिल
इस दौरान इवेंट में एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल को भी स्पॉट किया गया। 'खेल खेल में' फेम प्रज्ञा ग्लैमरस लुक में नजर आईं।
इसके साथ ही इस स्क्रीनिंग में एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हुए। आदित्य यहां कैजअल लुक में नजर आए।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
अनुपम खेर दो दशकों के बाद निर्देशन में लौटे हैं। इस फिल्म को 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में अनुपम खेर, शुभांगी दत्त, जैकी श्रॉफ, इयान ग्लेन, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी जैसे सितारे देखने को मिल रहे हैं।