Amaal Malik: डिप्रेशन के बाद परिवार से रिश्ता तोड़ने पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे माता-पिता को..'
Amaal Mallik on Family: बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक ने कुछ समय पहले डिप्रेशन की बात कहते हुए अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया था। अब सिंगर ने बताया है कि उस पोस्ट के बाद उनके परिवार का क्या रिएक्शन था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘मेरे माता-पिता को बहुत बुरा लगा था। लेकिन वो कोई गुस्से में लिखा गया पोस्ट नहीं था बल्कि लंबे समय से मन में चल रहीं भावनाओं को जाहिर करने का एक जरिया था।’ बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक ने यह सारी बातें अपने डिप्रेशन के बाद वाले पोस्ट को लेकर कहीं। सिंगर ने बताया कि उनके परिवार का उस पर क्या रिएक्शन था। आखिर क्यों उन्होंने वो कदम उठाया था।
अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अमाल मलिक ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि उनके परिवार में इसके बाद क्या-क्या हुआ। अमाल ने इंस्टव्यू में साफ किया कि यह कोई गुस्से में लिखा गया पोस्ट नहीं था, बल्कि उन्होंने लंबे समय से दबी हुई भावनाओं को जाहिर किया था। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी हम अपने दिल की बात सालों तक दबाए रखते हैं। मैं भी वैसा ही कर रहा था। मुझे लगा कि अब वक्त है उन्हें बाहर निकालने का।’
‘हमारे करीबी ही तकलीफ समझ नहीं पाते’
अमाल ने आगे कहा, ‘लोग अक्सर सोचते हैं कि परिवार की बातें सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए, लेकिन कई बार सबसे करीब के लोग ही हमारी तकलीफ नहीं समझ पाते। मैं, अरमान, मम्मी-पापा, हम चारों एक मजबूत यूनिट हैं। लेकिन हर इंसान के अंदर एक संघर्ष होता है, जो बाहर से नजर नहीं आता। हो सकता है अरमान भी कुछ छुपा रहा हो, जैसे मैं कर रहा था।’
परिवार का क्या रिएख्शन?
इस भावनात्मक खुलासे के बाद सबसे बड़ा सवाल था कि क्या इससे अमाल के परिवार में दरार आ गई? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे माता-पिता थोड़े आहत जरूर हुए, लेकिन उन्होंने मेरी भावना को समझा। इस बातचीत ने हमें और करीब ला दिया है। हम एक-दूसरे से ज्यादा खुलकर बात करने लगे हैं।’
ये खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: नितांशी गोयल ही नहीं, इन सेलेब्स ने भी बनाया कान में रिकॉर्ड, लिस्ट में अवनीत का भी शामिल
भाई अरमान से रिश्ते पर कही बड़ी बात
अरमान के बारे में पूछे जाने पर अमाल ने भावुक होकर कहा, ‘मेरे और अरमान के रिश्ते को दुनिया जानती है। वो रिश्ता इतना मजबूत है कि कोई भी चीज उसे बदल नहीं सकती। हम दोनों के बीच जो प्यार है, वो हमेशा रहेगा।’
अमाल मलिक ने पोस्ट में क्या लिखा?
20 मार्च 2025 को कंपाेजर-सिंगर अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं अब ऐसी जगह पहुंच गया हूं, जहां मेरी शांति छीन चुकी है। इस वजह से मैं डिप्रेस हो गया हूं। इसके लिए मैं खुद को और अपने करीबी लोगों को दोष देता हूं। मैं भारी दिल से घोषणा करता हूं कि अपने करीबी लोगों से रिश्ते खत्म कर रहा हूं।’ अमाल के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस हैरान रह गए थे।