फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam kher congratulates robert de niro for getting award in cannes film festival

Anupam Kher: अनुपम खेर ने रॉबर्ट डी नीरो को बताया एक्टिंग का गॉडफादर, ‘कान’ में पाम डी’ओर जीतने पर दी बधाई

Thu, 15 May 2025 09:09 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 15 May 2025 09:09 AM IST
सार

Cannes Film Festival: बीते मंगलवार यानी 13 मई से कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन शुरू हो चुका है। इसमें हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो को पाम डी'ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसे लेकर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
Anupam kher congratulates robert de niro for getting award in cannes film festival
अनुपम खेर और रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

78वें कान फिल्म फेस्टिवल का भव्य आयोजन शुरु हो चुका है। इस समारोह के पहले दिन हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो को पाम डी’ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रॉबर्ट डी नीरो को यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो द्वारा दिया गया। इस अवॉर्ड के मिलने के बाद से ही दुनियाभर के सितारे रॉबर्ट को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी उन्हें बधाई संदेश देते हुए एक्टिंग का गॉडफादर कहा है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


अनुपम खेर ने रॉबर्ट को कहा दोस्त
अभिनेता अनुपम खेर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। उसमें उन्होंने लिखा, ‘प्रिय रॉबर्ट डी नीरो को कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में पाम डी’ओर पुरस्कार के लिए बधाई। आप सचमुच एक्टिंग के गॉडफादर हैं। आपके साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए सम्मान बात है और आपको अपना दोस्त कहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इतने सालों में प्रेरणा और प्रतिभा के लिए आपका धन्यवाद। हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुए रॉबर्ट डी नीरो, स्टेज से डोनाल्ड ट्रंप को लेकर दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन




कान फिल्म फेस्टिवल के बारे में
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के आयोजन की शुरुआत 13 मई को हो चुकी है। यह 78वां फिल्म फेस्टिवल है, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज कलाकार शिरकर कर रहे हैं। ये फिल्म फेस्टिवल 24 मई को समाप्त होगा। 

यह खबर भी पढ़ें: Shiney Ahuja: आसमान की ऊंचाई पर था करियर, दुष्कर्म के आरोप लगे और सब बर्बाद हो गया; 10 साल से गायब

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
अुनपम खेर के काम की बात करें तो वह अभिनय के बाद निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखने वाले हैं। उनकी फिल्म का नाम है 'तन्वी द ग्रेट'। यह फिल्म बड़े स्टारकास्टों वाली है।  फिल्म में तन्वी के किरदार में शुभांगी दत्त के अलावा बोमन ईरानी, इयान ग्लेन, जैकी श्रॉफ, नासिर, पल्लवी जोशी, करन ठक्कर और अरविंद स्वामी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘तन्वी द ग्रेट’ की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed