फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shiney Ahuja Birthday Bollywood Actor Career And life Facts

Shiney Ahuja Birthday: आसमान की ऊंचाई पर था करियर, दुष्कर्म के आरोप लगे और सब बर्बाद हो गया; 10 साल से गायब

Thu, 15 May 2025 09:06 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 15 May 2025 09:06 AM IST
सार

Shiney Ahuja Birthday: करियर की पहली ही फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के लिए शाइनी आहूजा ने बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। चंद ही सालों में कई हिट फिल्मों में वर्सटाइल रोल निभाकर शाइनी बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर बन गए, उनका करियर ऊचाइयों पर पहुंच गया लेकिन एक आरोप ने शाइनी का करियर खत्म कर दिया। आज एक्टर शाइनी आहूजा का जन्मदिन (15 मई 1973 )है। जानिए, अब ये एक्टर फिल्मों से दूर कहां रह रहा है?

विज्ञापन
Shiney Ahuja Birthday Bollywood Actor Career And life Facts
एक्टर शाइनी आहूजा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

शाइनी आहूजा ने करियर की शुरुआत एड फिल्मों से की थी। साथ ही वह कुछ म्यूजिक एल्बम का भी हिस्सा बने। डायरेक्टर सुधीर मिश्रा अपनी फिल्म ‘हजारों ख्वाहिश ऐसी’ के लिए ऑडिशन ले रहे थे, शाइनी ने भी ऑडिशन दिया और बाद में विक्रम मल्होत्रा के रोल के लिए सेलेक्ट हुए। इस फिल्म से शाइनी का बॉलीवुड डेब्यू हुआ, पहली ही फिल्म में उनके काम को खूब सराहा गया। फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के बाद शाइनी आहूजा के पास मूवी ऑफर्स की लाइन लग गई। 

विज्ञापन

 

Shiney Ahuja Birthday Bollywood Actor Career And life Facts
फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'गैंगस्टर' में शाइनी आहूजा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन हिट फिल्मों में आए नजर 
शाइनी आहूजा ने कई हिट हिंदी फिल्मों में काम किया, जिसमें गैंगस्टर (2006), ‘वो लम्हें (2006)’, लाइफ इन ए मेट्रो (2007) और भूल भुलैया (2007) जैसी फिल्में शामिल हैं। वह जिंदगी रॉक्स(2006), खोया खोया चांद(2007), हाइजैक(2008), घोस्ट(2012) जैसी फिल्मों में भी नजर आए। इन फिल्मों के जरिए शाइनी आहूजा दर्शकों के बीच एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहे लेकिन साल 2009 में उनकी जिंदगी और करियर दोनों में भी भूचाल आ गया। 

दुष्कर्म के आरोप से खत्म हो गया फिल्मी करियर
साल 2009 में शाइनी आहूजा पर उनकी 19 साल की नौकरानी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। यह बात जब सामने आई तो बॉलीवुड में हंगामा हो गया। शाइनी पर केस भी चला। इस पूरे केस में शाइनी खुद को बेगुनाह बताते रहे। कुछ समय के लिए उन्हें आर्थर रोड जेल में भी रहना पड़ा।
साल 2011 में मुंबई की एक अदालत ने शाइनी आहूजा को इस केस में सात साल की सजा सुनाई। इस केस में पीड़िता ने अपना बयान भी वापस लिया लेकिन कोर्ट को लगा कि लड़की पर दबाव बनाकर ऐसा करवाया गया। आगे चलकर शाइनी आहूजा ने हाई कोर्ट में अपील की और अंतरिम जमानत हासिल की। शाइनी को जमानत तो मिल गई लेकिन उनका फिल्मी करियर खत्म हो चुका था। दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद फिल्ममेकर्स उनके साथ काम करने से कतराने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए
शाइनी आहूजा आखिरी बार फिल्म ‘वेलकम बैक (2015)’ में नजर आए थे। जब इस फिल्म का प्रमोशन हो रहा था कि उन्हें इससे दूर रखा गया। मीडिया ने जब निर्देशक अनीस बज्मी से शाइनी आहूजा के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि एक्टर भारत में नहीं रहता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि शाइनी आहूजा भारत से दूर फिलीपींस में अपना जीवन गुजार रहे हैं। वह खुद को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed