फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher congratulate the man who design the dr dan and mogambo dress in film

इस शख्स ने डिजाइन किए थे डॉ0. डैन और मोगैम्बो के कपड़े, अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई

Thu, 13 Nov 2025 11:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 13 Nov 2025 11:23 PM IST
सार

Anupam Kher Video: अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक शख्स को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Anupam Kher congratulate the man who design the dr dan and mogambo dress in film
माधव के साथ अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह उस शख्स को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं, जो 80-90 के दशक में उनके ड्रेस डिजाइन करता था। आइए देखते हैं इस वीडियो में और क्या खास है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


Trending Videos

अनुपम खेर की वीडियो में क्या है?
अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें माधव नाम के डिजाइनर के साथ देखा जा सकता है। वह कहते हैं 'मेरी शुरुआती जिंदगी में जिस शख्स ने मेरी ड्रेस डिजाइन की थी वह मिस्टर माधव हैं। आज इनका 75वां जन्मदिन है।' इसके बाद अभिनेता माधव से हाथ मिलाते हुए कहते हैं 'माधव जी आपको जन्मदिन की बधाई।' वह ड्रेस दिखाते हुए कहते हैं 'यह डॉक्टर डैन के कपड़े हैं।' एक दूसरी ड्रेस को दिखाते हुए वह कहते हैं 'साथ में मोगैंबो की ड्रेस भी है।' 

आपको बता दें कि डॉक्टर डैन का किरदार फिल्म 'कर्मा' (1986) में था। मोगैंबो का किरदार फिल्म 'मिस्टर इंडिया' (1987) में था।
 

फैशन शो में मीरा कपूर और ओरी ने दिखाए जलवे, तब्बू ने जोशीले अंदाज में किया रैंप वॉक; देखें वायरल वीडियो

अनुपम खेर ने लिखी पोस्ट
अनुपम खेर ने वीडियो के साथ एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने डिजाइनर माधव को जन्मदिन की बधाई दी है। वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किया है।

अनुपम खेर का काम
अनुपम खेर इस साल रिलीज हुई साउथ की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' का हिस्सा थे। उन्होंने फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का निर्देशन किया है। इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर काफी सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed