फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ankita lokhande vicky jain bilaspur gst raid coal business tax case details

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के घर पर GST की छापेमारी, शादी की सालगिरह के जश्न के बीच मिली खबर

Mon, 15 Dec 2025 05:01 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 15 Dec 2025 05:01 PM IST
सार

Ankita Lokhande And Vicky Jain GST Raid: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की के बिलापुर वाले घर पर जीएसटी की छापेमारी पड़ी है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
ankita lokhande vicky jain bilaspur gst raid coal business tax case details
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन कानूनी पछड़े में फंस गए हैं। दरअसल हाल ही में कपल ने शादी की चौथी सालगिरह मनाई लेकिन इसी बीच उनके परिवार से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर हुई GST विभाग की छापेमारी हो गई। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


विक्की के व्यापार से जुड़ी कंपनियों पर गिरी गाज
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई विक्की जैन के कारोबारी परिवार से संबंधित कोयला व्यापार से जुड़ी कंपनियों पर की गई। छत्तीसगढ़ राज्य GST विभाग ने रायपुर से आई प्रवर्तन टीमों के जरिए एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान ऑफिस, आवासीय परिसर, कोल वॉशरी और औद्योगिक यूनिट्स को जांच के दायरे में लिया गया। यह पूरा अभियान सुबह शुरू होकर देर रात तक चला, जिससे इलाके में हलचल मच गई।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande jain (@lokhandeankita)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: फिल्म के लिए साथ आए हॉलीवुड फिल्ममेकर माइकल बे और भारतीय प्रोड्यूसर, ए आर रहमान देंगे संगीत


टैक्स में गड़बड़ी का हुआ शक
प्रारंभिक जांच में GST अधिकारियों को टैक्स इनपुट में गड़बड़ी और लेन-देन में अनियमितताओं का संदेह हुआ। जांच के दौरान संबंधित पक्षों की ओर से बड़ी रकम जमा कराई गई। पहले चरण में लगभग 10 करोड़ रुपये जमा किए गए, इसके बाद अगले दिन 11 करोड़ रुपये और एक अन्य कोल वॉशरी से करीब 6.5 करोड़ रुपये जमा हुए। इस तरह कुल 27.5 करोड़ रुपये की राशि जांच के दौरान सामने आई, जिसे टैक्स से जुड़ी संभावित देनदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

अंकिता ने सालगिरह पर पोस्ट किया साझा
यह पूरा मामला ऐसे समय पर सामने आया, जब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी शादी की सालगिरह के जश्न में डूबे हुए थे। अंकिता ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने चार साल के रिश्ते को विश्वास, धैर्य, दोस्ती और घर का नाम दिया था। उनके इस मैसेज को फैंस से खूब प्यार मिला, लेकिन उसी दिन आई यह खबर उनके जश्न पर एक अनचाहा साया बनकर छा गई।

फिलहाल इस मामले में अंकिता लोखंडे या विक्की जैन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। GST विभाग का कहना है कि यह जांच अभी जारी है और जमा की गई राशि प्रारंभिक आकलन का हिस्सा है। आने वाले दिनों में जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed