गणेश चतुर्थी: अंकिता लोखंडे पहुंचीं बप्पा को घर लाने, खुशी से झूमती दिखीं एक्ट्रेस; देखें वायरल वीडियो
Ankita Lokhande On Ganesh Chaturthi: रविवार गणेश चतुर्थी के दिन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे गणेश जी की प्रतिमा को घर लाने पहुंचीं। जहां उन्होंने हर्ष और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना कर अपनी खुशी जताई।
विस्तार
गणेश चतुर्थी के त्यौहार को सेलिब्रिटीज भी धूम-धाम से मनाते है। इस विशेष अवसर पर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी बप्पा को घर लाने पहुंचीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बप्पा के स्वागत में झूमती दिखीं एक्ट्रेस
अंकिता लोखंडे भगवान गणेश की मूर्ति घर लाने शॉप पर पहुंची। तभी उन्हें वहां मौजूद पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। सबसे पहले उन्होंने बप्पा की मूर्ती की पूजा अर्चना की। इस समय वह काफी खुश और झूमती हुईं दिखाई दीं।
वहां मौजूद लोगों के साथ किया डांस
भगवान गणेश की मूर्ती की पूजा के बाद अंकिता ने वहां मौजूद लोगों के साथ भी अपनी खुशी बांटी। उन्होंने एक बच्चे को गोद में लेकर डांस किया। इस दौरान एक्ट्रेस पूरी तरह से बप्पा की भक्ती में लीन दिखाई दीं। इस खास मौके पर अंकिता ने ब्राउन रंग का खूबसूरत का सलवार सूट पहन रखा था। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग झुमके और चूड़ियां पहन रखी थी।
शिल्पा के घर भी मेहमान बने बप्पा
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी पति राज कुंद्रा संग अपने घर बप्पा का स्वागत किया है। वह भगवान गणेश की प्रतिमा अपने घर लेकर आईं। इस दौरान शिल्पा और राज ने 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ बप्पा की स्थापना अपने घर में की। बताते चलें कि हर साल शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इसी तरह गणेशोत्सव मनाते हैं।