Ankit Gupta: प्रियंका से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अंकित ने इस काम से खींचा हाथ, बताई बड़ी वजह
Ankit Gupta-Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर से ब्रेकअप की खबरों के बीच अंकित गुप्ता ने शो 'तेरे हो जाएं हम' से अपना हाथ खींच लिया है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा है?
विस्तार
अपने लिए वक्त चाहते हैं अंकित
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में अंकित ने बताया कि अब वह रवि-सरगुन की ड्रीमियाता के प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। उड़ारियां के अभिनेता ने कहा, 'हां, मैंने रवि-सरगुन के साथ प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया है। मुझे नहीं लगता कि मैं अभी उस प्रोजेक्ट के लिए काम कर पाऊंगा। शायद मुझे खुद को फिर से तरोताजा करने और रीचार्ज करने के लिए कुछ वक्त चाहिए। शायद इसीलिए मैं इस साल 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नहीं रहूंगा। मैं सिर्फ अपने लिए वक्त निकाल रहा हूं, इसलिए मैं फिलहाल काम के बारे में नहीं सोच रहा हूं।'
Aamir Khan: 'दंगल' फिल्म में आमिर खान से हुई थी ये गलती, अमिताभ बच्चन ने किया था नोटिस
फैंस जानना चाहते हैं सच्चाई
प्रियंका और अंकित की पहली मुलाकात कलर्स के मशहूर शो उड़ारियां के सेट पर हुई थी। तब से वे काफी करीबी दोस्त रहे हैं। बाद में, दोनों ने बिग बॉस के एक ही सीजन में हिस्सा लिया, जहां उनकी केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद फैंस ने उन्हें एक साथ देखना शुरू कर दिया। अब, जब उन्होंने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और उनके कथित ब्रेकअप की खबरें जोर पकड़ रही हैं, तो प्रशंसक जानना चाहते हैं कि इस जोड़े के बीच में क्या चल रहा है।
Malini Awasthi: ‘पंचायत’ सीरीज ही नहीं ‘एनिमल’ में भी छाया लोकगीत, गायिका ने कहा- ‘लोग इसे आज भी गा रहे हैं’
दोनों ने एक दूसरे की तस्वीरें सुरक्षित रखीं
इंस्टाग्राम पर प्रियंका और अंकित एक दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। लेकिन उन दोनों ने सोशल मीडिया से अभी भी एक दूसरे के फोटो और वीडियो डिलीट नहीं किए हैं। हाल ही में दोनों एक म्यूजिक वीडियो 'तेरे हो जाएं हम' बनाने का एलान किया था। दोनों ने इसकी तस्वीरें भी अपने अकाउंट पर सुरक्षित रखी हैं।