फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anjali Arora Kacha Badam Kanpur Dandiya Night Controversy Organizer Prepare To Take Legal Action

अंजलि अरोड़ा: 'सिर्फ ईगो था', इन्फ्लुएंसर पर भड़के आयोजक, लीगल एक्शन लेने की तैयारी; जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 17 Oct 2026 10:56 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 10:56 AM IST
सार

Anjali Arora Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, हाल ही में वह जिस इवेंट का हिस्सा बनीं, उनके आयोजक अब 'कच्चा बादाम' गर्ल पर लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Anjali Arora Kacha Badam Kanpur Dandiya Night Controversy Organizer Prepare To Take Legal Action
अंजलि अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, गुरुवार को वह कानपुर के मोतीझील में हुए नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम में मुख्य परफॉर्मर के तौर पर शामिल हुई थीं। हालांकि, कुछ मिनटों के बाद ही स्टेज छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन


दरअसल, जब अंजलि स्टेज पर आईं, तो डीजे वाले ने 'कच्चा बादाम' गाना बजा दिया। इसी बात से नाराज होकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चली गईं। अब मैनेजमेंट व आयोजक अंजलि के इस रवैये से भड़क गए हैं और उन पर लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Anjali Arora Kacha Badam Kanpur Dandiya Night Controversy Organizer Prepare To Take Legal Action
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले आशीष गुप्ता?
मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम आयोजित कराने वाली कंपनी के आशीष गुप्ता ने बताया कि उस दिन क्या हुआ और कितना नुकसान हुआ, सब कुछ। आशीष ने कहा, 'सिर्फ ईगो था। कुछ लोग ऐसा सोचने लगते हैं कि वह अब बड़े सेलिब्रिटी बन गए हैं। जिस गाने पर आपने रील बनाई, जिससे आपकी दाल-रोटी चल रही है, उसी गाने से आप भागने लगीं।'

लीगल एक्शन लेंगे आशीष गुप्ता
आशीष ने आगे कहा, 'इस गाने पर आपने रील बनाई, जो आज भी आपके सोशल मीडिया पर है। आप कह देतीं कि इस गाने पर डांस नहीं करना। आपकी टीम ने भी हमें इसके बारे में नहीं बताया। सिर्फ कुछ सेकंड 'कच्चा बादाम' गाना बजा और आपने हमारे गेस्ट व कानपुर का अपमान किया। इसके लिए हमारी टीम तैयारी कर रही है। हम इस पर लीगल एक्शन लेंगे।'
विज्ञापन

Anjali Arora Kacha Badam Kanpur Dandiya Night Controversy Organizer Prepare To Take Legal Action
अंजलि अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
आयोजक ने लगाए अंजलि पर आरोप
आशीष गुप्ता ने कहा, 'अंजलि को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भुगतान किया गया था। उनसे मंच पर आकर लोगों को मोमेंटो देने, परफॉर्मेंस करने, दर्शकों से बात करने और आयोजकों की टीम के साथ फोटो खिंचवाने की बात हुई थी। हालांकि, उन्होंने इनमें से सिर्फ एक काम किया और वो भी अधूरा।

आयोजकों ने किया लाखों के नुकसान का दावा
आशीष गुप्ता ने दावा करते हुए बताया कि कार्यक्रम में करीब 1500 लोग पहुंचे थे। जिस तरह से अंजलि अरोड़ा मंच पर आईं और चली गईं। इससे कार्यक्रम में लगभग 15 से 20 लाख रुपए का  नुकसान हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं, आशीष ने यह भी कहा कि आर्थिक नुकसान के साथ-साथ आयोजकों और कानपुर की छवि को भी ठेस पहुंची है।

आशीष ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि अंजलि इस मामले में माफी मांगें। इसके लिए वो सोशल मीडिया पर माफी मांगें। कानपुर के बड़े और प्रतिष्ठित लोगों ने अंजलि के खिलाफ एक्शन लेने के लिए उन्हें फोन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed