फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anirudh will work again with Shah rukh Khan to give background music in suhana khan upcoming movie titled King

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के साथ फिर काम करेंगे ‘जवान’ के अनिरुद्ध, सुहाना की फिल्म ‘किंग’ में देंगे संगीत

Thu, 16 May 2024 11:31 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 16 May 2024 11:31 PM IST
सार

शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ में अनिरुद्ध बैकग्राउंड म्यूजिक देंगे। संगीतकार इससे पहले एटली कुमार निर्देशित ‘जवान’ में अपने संगीत से लोगों को दिवाना बना चुके हैं।

विज्ञापन
Anirudh will work again with Shah rukh Khan to give background music in suhana khan upcoming movie titled King
शाहरुख खान और सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamsrk

विस्तार

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान की पहली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी के साथ चल रहा है। इस फिल्म का नाम ‘किंग’ होगा और यह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सुहाना खान की पहली फिल्म होगी। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है। एटली कुमार निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में संगीत दे चुके अनिरुद्ध अब आगामी फिल्म ‘किंग’ में अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन



एक्शन फिल्म को मिलेगा अनिरुद्ध के संगीत का साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध एक बार फिर शाहरुख खान के साथ काम करेंगे। वह शाहरुख की आगामी फिल्म ‘किंग’ में बैकग्राउंड म्यूजिक देंगे। यह फिल्म सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म के जरिए सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘किंग’ एक अलग तरह की रोमांचकारी एक्शन फिल्म है, जो दर्शकों को एक्शन का नया स्वाद देगी। शाहरुख, सुजॉय और सिद्धार्थ आनंद बैकग्राउंड म्यूजिक का महत्व समझते हैं, इसलिए उन्होंने अनिरुद्ध को इसके लिए चुना है।
विज्ञापन

Bollywood Actors: वे दिग्गज कलाकार, जिन्होंने एक साल में लगा दी थी रिलीज की लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉन की भूमिका निभाएंगे शाहरुख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान एक डॉन की भूमिका निभाएंगे। शुरूआत में अंदाजा लगाया जा रहा था कि शाहरुख फिल्म में विस्तारित कैमियो रोल करेंगे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि सुहाना खान फिल्म में उनकी शिष्या के रूप में भूमिका निभाएंगी।


तेजी के साथ हो रहा प्री-प्रोडक्शन का काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी फिल्म ‘किंग’ का निर्माण शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद दोनों रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मैट्रिक्स के बैनर तले कर रहे हैं। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी के साथ हो रहा है। निर्माताओं ने लक्ष्य बनाया है कि इस साल अगस्त तक फिल्म फ्लोर पर आ जाए। फिल्म की घोषणा एक वीडियो के साथ होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए अनिरुद्ध संगीत पर काम कर रहे हैं।
KOTPOTA का जलवा बरकरार, जानें कुल कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed