फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   animated musical adventure Movie Moana 2 OTT Release Date announced Know When and Where To Watch

Moana 2 OTT Release: एनिमेटिड फिल्म 'मोआना 2' का अब ओटीटी पर उठाएं लुत्फ, इसी महीने होगी रिलीज, जानिए ठिकाना

Sun, 09 Mar 2025 06:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Mar 2025 06:32 PM IST
सार

Moana 2 OTT Release: बीते साल नवंबर में एनिमेटिड फिल्म 'मोआना 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब यह ओटीटी पर भी दस्तक देने जा रही है।

विज्ञापन
animated musical adventure Movie Moana 2 OTT Release Date announced Know When and Where To Watch
मोआना 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

एनिमेटिड म्यूजिकल फिल्म 'मोआना 2' बीते साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'मोआना 2' फिल्म मोआना फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है। वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स ने इस फिल्म को नवंबर 2024 में रिलीज किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। 

विज्ञापन

इस तारीख से इस ओटीटी पर देखें
'मोआना 2' फिल्म 27 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों से इसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। अब यह फिल्म इस महीने यानी मार्च में ओटीटी पर आ रही है। और वह तारीख है 12 मार्च 2025। फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। 

यह खबर भी पढें:
Ramya: ‘ट्रोलर्स के लिए महिलाएं सबसे आसान निशाना होती हैं’, पिता के निधन को याद कर रो पड़ीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सितारों से सजी है फिल्म
इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें ऑलिल क्रेवाल्हो, ड्वेन जॉनसन, खलीसी लैम्बर्ट सुडा, रोज मैटाफियो , डेविड फेन , हुआलालाई चंग और अवहिमाई फ्रेजर और जेराल्ड रामसे जैसि सितारों ने अपनी आवाजें दी हैं। मोआना के रूप में ऑलिल क्रेवाल्हो ने आवाज दी है। फिल्म के निर्देशन की कमान डेविड डेरिक जूनियर, जेसन हैंड और डाना लेडॉक्स मिलर ने संभाली।

यह खबर भी पढ़ें:
Sreeleela: चिरंजीवी ने महिला दिवस पर श्रीलीला को दिया खास तोहफा, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर व्यक्त किया आभार

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर किया अच्छा प्रदर्शन
‘मोआना’ एक हिट फिल्म रही है। इसी तरह 'मोआना 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। थैंक्सगिविंग पर इस फिल्म पर जमकर नोटों की बरसात हुई। थैंक्सगिविंग पर कमाई के मामले में इसने रिकॉर्ड बनाते हुए साल 2023 की सुपर मारियो ब्रदर्स मूवी को पीछे छोड़ दिया था। इसने कमाई के मामले में डिज्नी की ही कई फिल्मों को पीछे छोड़ा। अब देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी रिलीज के बाद यह फिल्म क्या कमाल करती है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Abhishek Bachchan: किस निर्देशक को पसंद करते हैं अभिषेक बच्चन, बोले- कोरियोग्राफी में वह बहुत मुश्किल हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed