Anil Kapoor: अनिल ने पत्नी सुनीता को रोमांटिक अंदाज में विश की वेडिंग एनिवर्सरी, लिखा- मैं आपसे इतना प्यार...
अनिल कपूर ने शादी से पहले ग्यारह साल तक सुनीता को किया डेट किया था। आज शादी की 40वीं सालगिरह पर अभिनेता ने पत्नी सुनीता के लिए लिखा एक लंबा रोमांटिक नोट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज से 40 साल पहले...
अनिल कपूर और सुनीता शादी के पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। जब दोनों ने एक-दूजे से प्यार का इजहार किया उसके बाद इन दोनों ने तकरीबन 11 साल तक एक-दूजे को डेट किया था। 40वीं एनिवर्सरी पर अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए लिखा, " आज से चालीस साल पहले, मैंने अपने प्यार से शादी की थी, मेरी घनिष्ठ मित्र। सुनीता, हमारा सफर तो शादी के 11 साल पहले ही शुरू हो गया था, तब से हर पल किसी महाकाव्य से कम नहीं है। प्यार और हंसी के शुरुआती दिनों से लेकर अपने खूबसूरत परिवार के साथ हमने अनगिनत यादें बनाई हैं जो मेरे दिल को खुशी और गर्व से भर देती हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
अनिल ने सुनिता से किया प्यार का इजहार
आगे अनिल ने लिखा, ''हमारी शादी रोमांच, चुनौतियों और अटूट प्रेम और आपसी सम्मान के धागों से बुनी गई है। आप हर सुख-दुख में मेरे साथ खड़ी रही हैं और आपकी ताकत, कृपा और करुणा ने मुझे हमेशा एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया है। आपके खत्म न होने वाला सपोर्ट, आपकी बुद्धि और आपके प्यार के लिए धन्यवाद। जैसा कि हम इस मील के पत्थर का जश्न मना रहे हैं, मैं हमारे हर एक पल के लिए धन्य हूं। यहां पिछले 40 साल और कई दशकों का प्यार, हंसी और एकजुटता है। मैं आपसे इतना प्यार करता हूं जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।"
इस फिल्म में आ सकते हैं नजर
अनिल कपूर जल्द ही साल 2001 में रिलीज हुई 'नायक' के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोऊ भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने सीक्वल बनाने के राइट्स खरीदने के बाद कहा था कि वो 'नायक 2' को पुरानी स्टारकास्ट के साथ ही बनाएंगे। इससे साफ हो गया कि 'नायक' के सीक्वल में अनिल कपूर फिर से एक बार अपना जादू बिखेर सकते हैं।
Kartik Aaryan: चंदू चैंपियन ट्रेलर लॉन्च पर महिला पुलिस अधिकारी को देख शरमाए कार्तिक, वीडियो वायरल