फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil Kapoor rejects cameo role in Aditya Dhar Dhurandhar 2 says already committed

अनिल कपूर को मिला था 'धुरंधर 2' में काम करने का ऑफर, इस वजह से ठुकराई फिल्म; पार्ट 3 को लेकर कही यह बात

Fri, 13 Mar 2026 10:40 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 13 Mar 2026 10:40 PM IST
सार

Anil Kapoor On Dhurandhar 2: अनिल कपूर ने बताया है कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' में काम क्यों नहीं किया? उनसे आदित्य धर ने कैमियो के लिए संपर्क किया था।

विज्ञापन
Anil Kapoor rejects cameo role in Aditya Dhar Dhurandhar 2 says already committed
अनिल कपूर, धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज नजदीक आ रही है। फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं। वह इससे जुड़े अपडेट जानना चाहते हैं। ऐसे में अनिल कपूर ने फिल्म को लेकर एक जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि फिल्म में कैमियो रोल के लिए आदित्य धर ने उनसे संपर्क किया था। हालांकि उन्हें एक बड़ी वजह के चलते इसे ठुकराना पड़ा।
विज्ञापन

'धुरंधर 2' में कैमियो करने वाले थे अनिल कपूर
अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें दूसरे प्रोजेक्ट में काम करने की वजह से 'धुरंधर 2' में कैमियो रोल को ठुकराना पड़ा। इंडिया टुडे से बातचीत में अनिल कपूर ने कहा 'धुरंधर 2 के लिए आदित्य धर मेरे पास आए थे। वह चाहते थे कि मैं फिल्म में एक छोटा कैमियो करूं। लेकिन आज मैं जो कुछ भी हूं, उसकी वजह मेरा पेशेवर रवैया और मेरा कमिटमेंट है। यह बहुत जरूरी है। सिर्फ काबिलियत काफी नहीं होती।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Anil Kapoor rejects cameo role in Aditya Dhar Dhurandhar 2 says already committed
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anilskapoor
अनिल कपूर ने 'धुरंधर 2' में क्यों नहीं किया काम?
अनिल कपूर ने आगे बताया कि वह पहले वाला प्रोजेक्ट नहीं छोड़ना चाहते थे, हालांकि वह 'धुरंधर 2' में कैमियो करना चाहते थे। उन्होंने कहा 'उन तारीखों में मैं दूसरे फिल्ममेकर के साथ काम कर रहा था। मैंने आदित्य से कहा मैं यह कैमियो करना पसंद करूंगा, लेकिन मैंने पहले ही किसी से वादा किया है। वह फिल्म को रिलीज करने वाले हैं। यह अच्छी फिल्म है। इसमें मेरा घाटा है लेकिन कोई बात नहीं।'
अनिल कपूर के मुताबिक अगर वह एक फिल्म को बीच में छोड़कर जाते तो यह गैर पेशेवर रवैया होता। इसलिए उन्होंने 'धुरंधर 2' में काम नहीं किया।

गुरुद्वारे में कीर्तन गाते थे मीका सिंह, इस तरह चमकी किस्मत; फराह खान को बताया किस्सा

विज्ञापन

Anil Kapoor rejects cameo role in Aditya Dhar Dhurandhar 2 says already committed
आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे पार्ट पर क्या बोले अनिल कपूर?
अनिल कपूर से जब फिल्म के तीसरे पार्ट में काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं कुछ नया करूंगा।

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके निर्देशक आदित्य धर हैं।

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
अनिल कपूर हाल ही में फिल्म 'सूबेदार' में नजर आए थे। इसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया था और इसमें राधिका मदान और खुशबू सुंदर भी उनके साथ थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed