फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Angry SS Rajamouli Pushes Fan Trying To Click Selfie Outside Kota Srinivasa Rao Residence Video Viral

SS Rajamouli: सेल्फी लेने आए फैन पर गुस्साए राजामौली, लोगों ने बोला- ‘घमंडी’; वायरल हुआ वीडियो

Mon, 14 Jul 2025 09:39 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 14 Jul 2025 09:39 AM IST
सार

SS Rajamouli Viral Video: अक्सर शांत रहने वाले दिग्गज निर्देशक राजामौली का एक वीडियो वायरल है। राजामौली इसमें एक फैन पर गुस्सा हो गए और उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद उनका वीडियो वायरल है।

विज्ञापन
Angry SS Rajamouli Pushes Fan Trying To Click Selfie Outside Kota Srinivasa Rao Residence Video Viral
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज तेलुगु अभिनेता और राजनेता रहे कोटा श्रीनिवास राव का बीते रविवार 13 जुलाई को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए साउथ इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज अभिनेता के घर पहुंचे। इस दौरान मशहूर निर्देशक-निर्माता एसएस राजामौली भी कोटा श्रीनिवास के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लेकिन इस दौरान राजामौली ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

राजामौली दिखे नाराज
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि एसएस राजामौली अपनी पत्नी रमा राजामौली के साथ कोटा श्रीनिवास राव के घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी एक प्रशंसक ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। हालांकि, राजामौली उसे बार-बार हटाते दिखे। लेकिन प्रशंसक निर्देशक का पीछा करते हुए उनकी कार तक पहुंच गया और जैसे ही वह उनके बहुत करीब पहुंचा राजामौली अपना आपा खो बैठे। उन्होंने प्रशंसक को एक तरफ धकेल दिया और निराशा में हाथ से इशारा किया। राजामौली इस फैन पर भड़कते नजर आए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)


 

कुछ ने किया राजामौली का समर्थन, कुछ को नहीं पसंद आया उनका व्यवहार
इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स जहां राजामौली को घमंडी बता रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स राजामौली का समर्थन कर रहे हैं। क्योंकि वो वैसा वक्त नहीं था जब आप किसी के साथ सेल्फी लें। राजामौली अपनी इंडस्ट्री के एक दिग्गज को श्रद्धांजलि देकर वापस लौट रहे थे और कहीं न कहीं वो भावुक थे। ऐसे वक्त पर सेल्फी लेने का फैंस का इरादा हर किसी को थोड़ा अजीब लग रहा है।





यह खबर भी पढ़ेंः Kota Srinivasa Rao: PM मोदी बोले- बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किए जाएंगे; चिरंजीवी समेत कई सेलेब्स ने जताया दुख

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज थे कोटा श्रीनिवास
कोटा श्रीनिवास राव तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे। उन्होंने 1978 में फिल्म 'प्राणम खरीदु' से डेब्यू किया था। लगभग 40 साल से भी लंबे अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने 750 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने पर्दे पर सपोर्टिंग एक्टर से लेकर कॉमेडियन और विलेन तक के अलग-अलग किरदार निभाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed