Ang Lee: ब्रूस ली के बॉयोपिक पर आंग ली ने दिया बड़ा अपडेट, ऑस्कर विजेता निर्देशक ने बताया कब बनेगी फिल्म
आंग ली न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं। 8 अप्रैल को सिप्रियानी साउथ स्ट्रीट में 2024 टिश गाला में आंग ली को सम्मानित किया जाएगा।
विस्तार
ताइवानी फिल्म निर्माता दुनिया के बेहतरीन निर्देशक और निर्माता है, जिन्होंने अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए दो बार प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार जीता है। हाल ही आंग ली एक साक्षात्कार में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी लाइफ, एजुकेशन, करियर और आगामी प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की। इस दौरान आंग ली लंबे समय से ब्रूस ली की बायोपिक बनाने की खबरों पर भी खुलकर चर्चा की।
आंग ली को किया जाएगा सम्मानित
आंग ली न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं, उन्होंने इस कॉलेज से ग्रेजुएट हुए 40 साल से अधिक का समय हो गया है। 8 अप्रैल को सिप्रियानी साउथ स्ट्रीट में 2024 टिश गाला में आंग ली अभिनेता कोरी स्टोल और गायक-गीतकार मैडिसन लव के साथ सम्मानित किया जाएगा।
फिल्में बनाना नहीं है आसान
इस बारे में ली ने कहा, 'चाहे 40 साल या 15 साल मेरा करियर मुझे स्कूल की कक्षा की तरह लगता है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं हमेशा फिल्म स्कूल में रहता हूं। जहां फिल्में कैसे बनाई जाती हैं इसकी खोज करता हूं। अब मेरे लिए यह दुनिया ही मेरा स्कूल है'। 'ब्रोकबैक माउंटेन' और 'लाइफ ऑफ पाई' के निर्देशन के लिए अकादमी पुरस्कार विजेता आंग ली ने साक्षात्कार में कहा उनके लिए फिल्में बनाना आसान नहीं है। यह बहुत कठिन हो जाता है।
Matka King: अभिनेत्रियों को मिल रहे अकेले मिलने के बुलावे, प्राइम वीडियो सीरीज के कलाकारों का चयन अब भी अधूरा
ब्रूस ली के बॉयोपिक पर अपडेट
इस दौरान आंग ली लंबे समय से निर्माणाधीन ब्रूस ली के बॉयोपिक को लेकर कहा, 'जल्द ही यह फिल्म बनकर तैयार होगी। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे उनकी पत्नी और बेटी लेकर वर्षों पहले मेरे पास आए थे। 'मुझे इसे समझने और इससे जुड़ने का तरीका सोचने में कई साल लग गए। चरित्र के लिहाज से, मैं ब्रूस ली से बहुत अलग हूं'। गौरतलब है कि बॉयोपिक में आंग ली के बेटे मेसन ली को ब्रूस ली की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
Box Office: दुनियाभर में सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'ड्यून 2', तीन दिन में 'गॉडजिला x कॉन्ग' ने भी बनाया यह रिकॉर्ड