फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anasuya Sen Gupta became the first Indian to win the Best Actress award in Cannes Film Festival

Cannes Film Festival: अनसूया सेन गुप्ता ने कान में रचा इतिहास, बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीत भारत को नाम किया ऊंचा

Sat, 25 May 2024 11:23 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 25 May 2024 11:23 AM IST
सार

77वें कान फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री अनसूया सेन गुप्ता ने इतिहास रच दिया है। कान फिल्म फेस्टिवल में वह पुरस्कार जीतने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं।

विज्ञापन
Anasuya Sen Gupta  became the first Indian to win the Best Actress award in Cannes Film Festival
अनसूया सेन गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @cup_o_t

विस्तार

77वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। कई मशहूर सितारों ने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में भारतीय अभिनेत्री अनसूया सेन गुप्ता ने देश का मान बढ़ाया है।  कान फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीतने वाली वह पहली अभिनेत्री हैं। उन्हें अपनी फिल्म ‘द शेमलेस’ (2024) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म का निर्देशन कॉन्स्टेंटिन बोजानोव ने किया है। फिल्म में अनसूया ने एक सेक्स वर्कर के किरदार में हैं, जो एक पुलिस वाले की हत्या करके वैश्यालय भाग जाती है।
विज्ञापन


प्रोडक्शन डिजाइनर हैं अनसूया
अनसूया ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में की। इस फिल्म के लिए उनको फेसबुक के जरिए ढूंढा गया था। दरअसल, अभिनेत्री के एक दोस्त ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनको ऑडिशन के लिए प्रस्ताव दिया था। ‘द शेमलेस’ में रेणुका के किरदार में उनके प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें यह सम्मान दिलाया है। ‘द शेमलेस’ की पूरी टीम इसका जश्न मना रही है।
विज्ञापन

Box Office Collection: राजकुमार की 'श्रीकांत' पर पड़ेगा 'भैया जी' का असर? टिकट खिड़की पर इतनी कमाई से खोला खाता
विज्ञापन
विज्ञापन


अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में पुरस्कार के लिए चुनी गईं
कान फिल्म फेस्टिवल के अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में अनसूया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  के लिए चुनी गई हैं। अनसूया ने पुरस्कार जीतने के बाद इसे समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर जिंदगी जीने वाले समुदायों की बहादुरी को समर्पित किया। 

मसाबा-मसाबा का सेट डिजाइन कर चुकी हैं अनसूया
अनसूया सेन गुप्ता मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में किया। बता दें कि अभिनेत्री ने नेटफ्लिक्स के शो मसाबा-मसाबा का सेट डिजाइन किया था। एक साक्षात्कार में अनसूया ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, ‘जब मुझे यह खबर कॉन्स्टेंटिन ने बताई की हमारी फिल्म कान के लिए नामित हो गई है, मैं अपनी कुर्सी से उछल पड़ी थी।’
Noida Film City: बोनी कपूर की कंपनी ने बोली में मारी बाजी, जानिए कब शुरु होगा नोएडा फिल्म सिटी का काम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed