{"_id":"66517c30c054cb4b100bf909","slug":"film-producer-boney-kapoor-company-won-the-bid-know-when-the-work-of-noida-film-city-will-start-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Film City: बोनी कपूर की कंपनी ने बोली में मारी बाजी, जानिए कब शुरु होगा नोएडा फिल्म सिटी का काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Noida Film City: बोनी कपूर की कंपनी ने बोली में मारी बाजी, जानिए कब शुरु होगा नोएडा फिल्म सिटी का काम
Sat, 25 May 2024 11:20 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 11:20 AM IST
सार
बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी को नोएडा फिल्म सिटी बनाने के पहले चरण का टेंडर मिल गया है, जिसमें में 230 एकड़ में निर्माण कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor
विस्तार
नोएडा फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक है। इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी को फिल्म सिटी निर्माण के पहले चरण का टेंडर मिल गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए पहली बोली की समय सीमा 30 सितंबर, 2023 से 5 जनवरी, 2024 तक थी। दो बोली तक निवेशकों को आकर्षित नहीं किया जा सका और अब आखिरकार तीसरी बोली में जाकर बात बनी।
विज्ञापन
फिल्म सिटी में बनेगा सिनेमा म्यूजियम और हेलीपैड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा फिल्म सिटी को एक हजार एकड़ में बनाया जाएगा। इसके पहले चरण में 230 एकड़ में निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे। इसमें 155 एकड़ जमीन फिल्म इंडस्ट्री के लिए आरक्षित है। 75 एकड़ में कमर्शियल डेवलपमेंट के कार्य किए जाएंगे। बता दें कि नोएडा फिल्म सिटी में एक सिनेमा म्यूजियम, एक फिल्म विश्वविद्यालय और हेलीपैड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Box Office Collection: राजकुमार की 'श्रीकांत' पर पड़ेगा 'भैया जी' का असर? टिकट खिड़की पर इतनी कमाई से खोला खाता
विज्ञापन
ये कंपनियां थी रेस में शामिल
फिल्म सिटी के लिए सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी, सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और 4 लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने बोली लगाई थी। इसमें से बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने बाजी मारी। बोली लगाने वाली इन कंपनियों में से दो कंपनी अक्षय कुमार और भूषण कुमार की थी।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का प्रशंसक बना यह मशहूर क्रिकेटर, तारीफ कर बताया विनम्र और जमीन से जुड़ा इंसान
छह महीने के अंदर शुरू करना होगा काम
नोएडा फिल्म सिटी को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलबी ने यूपी सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने की पेशकश की, इसलिए यह प्रोजेक्ट उसके हाथ में चला गया। अब यह कंपनी निर्माण कार्य हेतु जमीन के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी। कंपनी को हस्ताक्षर होने के छह महीने के अंदर काम शुरू करना होगा।
Ratna Pathak: रत्ना पाठक ने एक साल तक बेरोजगार रहने पर किया बचाव, बोलीं- सोशल मीडिया के कारण काम नहीं मिला