Ananya Panday: ओटीटी पर 'कॉल मी बे' के जरिए धमाल मचाएंगी अनन्या पांडे, शो की रिलीज की तारीख का हुआ एलान
अनन्या पांडे जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज कॉल मी बे से ओटीटी पर धमाल मचाने जा रही है। इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। हाल ही में मेकर्स ने इस शो का एक पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है।
विस्तार
अनन्या पांडे अपनी पहली वेब-सीरीज कॉल मी बे में जल्द ही नजर आने वाले हैं। पिछले काफी समय से इस शो की चर्चा चल रही है। इस बीच मेकर्स ने शो की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। अनन्या का यह शो 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।
निर्माताओं ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। इशिता मोइत्रा द्वारा निर्मित और कोलिन डी'कुन्हा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कुल एपिसोड देखने को मिलेंगे। शो में अनन्या मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसमें उनके किरदार का नाम बेला बे चौधरी बताया जा रहा है।
अनन्या के अलावा शो में वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफ़री, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने रिलीज डेट का एलान करते हुए शो का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें अनन्या फंकी कपड़ों में नीले आकाश के नीचे बैठी नजर आ रही हैं। उनके आसपास सूट केस और हैंड बैग भी नजर आ रहा है। प्राइम वीडियो ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "अपने कैलेंडर अपडेट कर लें, चीजें चमकने वाली हैं।"
ये हैं शो के लेखक
इस शो को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है। यह धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज है। करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा इस शो के कार्यकारी निर्माता हैं।
Sikandar: क्या 'कटप्पा' से भिड़ने वाले हैं सलमान? 'सिकंदर' पर आई ये बड़ी अपडेट