फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Salman Khan Grooves To Aisa Pehli Baar Hua Hai with groom

Anant-Radhika Wedding: संगीत नाइट पर दूल्हे अनंत के साथ थिरके भाईजान, डांस मूव्स से बटोरीं सुर्खियां

Sat, 06 Jul 2024 12:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Jul 2024 12:02 PM IST
सार

उन्होंने साल 2000 में आई अपनी फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' के मशहूर गाने 'ऐसा पहली बार हुआ है' पर अनंत के साथ दमदार परफॉर्मेंस देकर मेहमानों को दीवाना बना दिया।

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Salman Khan Grooves To Aisa Pehli Baar Hua Hai with groom
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुपरस्टार सलमान खान अपने जलवे और स्टाइल से सभी को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट भी उनमें से एक थी। शुक्रवार रात को जब उन्होंने दूल्हे के साथ अपने गाने 'ऐसा पहली बार हुआ है' पर परफॉर्म किया तो लोगों ने खूब तालियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर अभिनेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सलमान खान ने दी परफॉर्मेंस
सलमान खान ने न केवल अपनी शानदार उपस्थिति से बल्कि अनंत और राधिका की संगीत रात में अपने डांस मूव्स से भी सुर्खियां बटोरीं। संगीत रात के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस वीडियो में लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सलमान भाई सिर्फ अनंत के साथ ही डांस करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई के मूव्स तो कमाल के हैं। एक और यूजर ने लिखा, हमारे भाईजान जैसा तो कोई नहीं है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


 'ऐसा पहली बार हुआ है' पर थिरके भाईजान
उन्होंने साल 2000 में आई अपनी फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' के मशहूर गाने 'ऐसा पहली बार हुआ है' पर अनंत के साथ दमदार परफॉर्मेंस देकर मेहमानों को दीवाना बना दिया। अनंत और सलमान ने एटीवी बाइक पर दमदार एंट्री की। वायरल वीडियो में सलमान को दूल्हे के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है। अनंत को सलमान के हुक स्टेप की नकल करते हुए देखा जा सकता है।

ये सितारे हुए शामिल
बता दें कि अनंत-राधिका के संगीत समारोह में कई सितारे शामिल हुए। दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, विद्या बालन, शहनाज गिल और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 

Ranveer-Akshay Kumar: अक्षय ने मजेदार डांस वीडियो साझा कर रणवीर को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- तुम पावर हाउस हो



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed