फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anant Ambani-Radhika Merchant pre wedding Superstar Rajinikanth arrives with family in Jamnagar for function

Anant-Radhika Pre Wedding: परिवार के साथ जामनगर पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, इस खास अंदाज में आए नजर

Sun, 03 Mar 2024 02:05 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 02:05 PM IST
सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए रजनीकांत रविवार सुबह अपने परिवार के साथ जामनगर पहुंचे। इस दौरान रजनीकांत ने नीली टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आया। वहीं, उनकी पत्नी लता सूट में नजर आईं।

विज्ञापन
Anant Ambani-Radhika Merchant pre wedding Superstar Rajinikanth arrives with family in Jamnagar for function
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जारी है, जहां मनोरंजन जगत से लेकर बिजनेसमैन, क्रिकेटर, और दुनियाभर की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की है। मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को सुपरस्टार रजनीकांत अपनी पत्नी लता रजनीकांत और बेटी ऐश्वर्या के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे रजनीकांत

गौरतलब है कि रजनीकांत रविवार सुबह अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान रजनीकांत ने नीली टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आया। वहीं, उनकी पत्नी लता सूट में नजर आईं। इसके साथ ही बेटी ऐश्वर्या नीली जींस और स्वेटशर्ट में नजर आईं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद रजनीकांत ने लोगों का अभिवादन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों खान ने स्टेज पर लगाई आग

गौरतलब है कि गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन एक मार्च से जारी है। जहां शनिवार को संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ ही सलमान, शाहरुख और आमिर खान ने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं, इनके साथ साउथ सुपरस्टार रामचरण भी डांस करते दिखें, उन्होंने फिल्म 'आरआरआर' के हिट गाने नाटू-नाटू पर डांस किया, संगीत समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

Jhalak Dikhhla Jaa 11: मुनव्वर ने 'झलक दिखला जा' के फिनाले में उड़ाया हुमा का मजाक, अभिनेत्री ने कहा-'असभ्य'

विज्ञापन

इन विदेशी मेहमानों ने भी की शिरकत

गौरतलब है कि प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स जैसी दिग्गज हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की है। संगीत समारोह में इनके ट्रेडिशनल लुक लोगों ने भी ध्यान आकर्षित किया।

Anant-Radhika Pre wedding: संगीत समारोह में सलमान, शाहरुख और आमिर ने जमकर किया डांस, इन गानों पर लगाए ठुमके


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed