फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan shares motivational post netizens noticed this mistake Of Big B Know Details

Amitabh Bachchan: 'जो होता है, धर्म से होता है', बिग बी ने किया पोस्ट, नेटिजन बोले- 'ट्वीट संख्या गलत लिख दी'

Sun, 20 Jul 2025 05:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 20 Jul 2025 05:53 PM IST
सार

Amitabh Bachchan X Post: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट शेयर करते हैं। यहां वे पोस्ट की संख्या भी साथ में लिखते हैं। मगर हालिया पोस्ट में उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी, जिसे नेटिजन्स ने तुरंत पकड़ लिया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares motivational post netizens noticed this mistake Of Big B Know Details
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन नियमित रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं। यहां वे कभी अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करते हैं। तो कभी कविता, कहानियां और किस्से। आज रविवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे धर्म के बारे में बात करते दिखे हैं। मगर, इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक गलती कर दी है, जिसे नेटिजन्स ने पकड़ लिया।

विज्ञापन

पोस्ट में बिग बी ने की गलती
बिग बी ने रविवार को अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जो कुछ होता है, उसके धर्म से होता है'। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाए हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर ट्वीट के साथ संख्या भी लिखते हैं। मगर, इस बार उन्होंने संख्या ही गलत लिख दी है। इस बात पर यूजर्स का ध्यान गया और वे इसकी वजह पूछ रहे हैं।

Shehnaaz Gill: पैपराजी को फोटो क्लिक करने से शहनाज गिल ने रोका, Oops मूमेंट से दो-चार हुईं एक्ट्रेस





विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर ने कहा, 'ट्वीट संख्या धर्म सर्वोपरि'
अमिताभ बच्चन के पिछले ट्वीट की संख्या 5447 थी। वहीं, इसके बाद किए गए ट्वीट की संख्या उन्होंने लिखी है- 54479i। इस पर नेटिजन कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ट्वीट संख्या धर्म सर्वोपरि'। एक यूजर ने लिखा, 'ट्वीट का नंबर गलत लिख दिया है सर'। 





विज्ञापन

'केबीसी 17' होस्ट करेंगे बिग बी
इसके अलावा यूजर्स उनसे इस ट्वीट का मतलब भी पूछ रहे हैं। ट्वीट में बिग बी ने 'उसके धर्म' लिखा है। नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं, 'किसके धर्म सर'? वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'सबकुछ अगर धर्म से होता है तो फिर कर्म का क्या महत्व है?' कुछ नेटिजन्स बिग बी की बात से सहमति जता रहे हैं। अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 17वां सीजन शुरू होने वाला है। 11 अगस्त से इसका प्रीमियर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed