Shehnaaz Gill: पैपराजी को फोटो क्लिक करने से शहनाज गिल ने रोका, Oops मूमेंट से दो-चार हुईं एक्ट्रेस
शहनाज गिल ने वक्त के साथ खुद को काफी बदल लिया है। उनका पहनावा भी वक्त के साथ चेंज हुआ। हाल ही में एक्ट्रेस को शॉर्ट ड्रेस पहने एक इवेंट में देखा गया। इस ड्रेस में वह एक Oops मूमेंट की शिकार हो गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहनाज गिल को फेम ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लेकर मिला था। इस शो के बाद वह पंजाबी के अलावा हिंदी फिल्मों में भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। पैपराजी को भी जमकर पोज, फोटो देती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने पैपराजी को फोटो लेने से रोक दिया। वह Oops मूमेंट की शिकार होने से बच गईं।
पैपराजी को कहा- अरे रुक जाओ
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी को फोटो क्लिक करने से रोकती हैं। दरअसल, शहनाज ने एक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें बैठने पर वह कंफर्टेबल फील नहीं कर रही थी। उनकी ड्रेस अचानक ऊपर हो जाती थी। इसी बात पर शहनाज ने पैपराजी को रोक दिया। इस पर पैपराजी ने भी उन्हें सपोर्ट किया।
View this post on Instagram
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
ये खबर भी पढ़ें: Shehnaaz Gill: 'मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं', शहनाज ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
बैग से खुद को कवर करके क्लिक करवाई फोटो
आगे वीडियो में एक बैग से वह खुद के पैरों को कवर करती हैं और फोटो क्लिक करवाती हैं। इस ड्रेस में बाद में शहनाज से खड़े होकर भी पोज दिए, फोटो क्लिक करवाई। वह इस ड्रेस में काफी हॉट नजर आ रही थीं।
इस फिल्म में नजर आएंगी शहनाज गिल
शहनाज गिल के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक पंजाबी फिल्म ‘इक कुडी’ में नजर आएंगी। कुछ महीनों पहले शहनाज ने रैपर सिंगर हनी सिंह के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो भी किया है। इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।