Amitabh Bachchan: सात दिन से ट्विटर पर 'निशब्द' हैं अमिताभ, यूजर्स उड़ा रहे मजाक; कुछ बोले- एक्शन का इंतजार है
Amitabh Bachchan Trolled: बिग बी अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर पिछले सात दिनों से ट्वीट नंबर के अलावा कुछ भी नहीं लिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन के इस तरह की पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। पढ़ते हैं नेटिजन्स उनकी इस पोस्ट का क्या मतलब निकाल रहे हैं?
विस्तार
सात दिनों से कुछ भी नहीं लिखा
अमिताभ बच्चन ने 23 अप्रैल 2025 से अपनी की हुई किसी भी पोस्ट में ट्वीट नंबर के अलावा कुछ भी नहीं लिखा। यह सिलसिला आज भी जारी रहा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उन्होंने पहली बार ऐसा ट्वीट किया था। उस दौरान अभिनेता को इस तरह की पोस्ट करने के लिए नेटिजन्स ने ट्रोल भी किया था।
अमिताभ के खाली पोस्ट को लेकर क्या कह रहे यूजर्स?
अमिताभ बच्चन के खाली पोस्ट को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बच्चन साहब बोल रहे हैं "अपना मुंह तभी खोलें, जब आप जो कहने जा रहे हैं, वह मौन से अधिक सुंदर है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘जब तक भारत सरकार एक्शन नहीं लेगी ट्वीट ऐसे ही करेंगे बच्चन साहब।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘सर, ये वाला रोग अभी लगा है या मर्ज पुराना है! किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाइए!’
बच्चन साहब बोल रहे हैं "अपना मुंह तभी खोलें, जब आप जो कहने जा रहे हैं, वह मौन से अधिक सुंदर है."।
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) April 29, 2025
बच्चन साहब इलाज कराओ इस बीमारी का...🤷🤷🤷
— SHILPI PARIHAR (@ShilpiSinghINC) April 30, 2025
Jaya ji kuch likhne nahi de rahi kya?
— Rudra MSDian™ (@RudraSanchade) April 29, 2025
जब तक भारत सरकार एक्शन नहीं लेगी ट्वीट ऐसे ही करेंगे बच्चन साहब
— मजा नहीं आ रहा (@PravanshuK27352) April 28, 2025
सर, पहलगाम पर कोई ट्वीट किए की नही ?
— SHIVANI VERMA (@ShivaniV2901) April 28, 2025
सर जी आप अदृश्य स्याही से क्यों लिख रहे?
— hmmm (@fursatk4pal) April 28, 2025
स्क्रीन को कैंडल से गर्म कर के देखा फिर भी शब्द उभरे नहीं पटल पे। क्या करूं? और कौन सा उपाय है आदरणीय @MrinalPande1 jee
बच्चन सर बोल रहे हैं कि जब तक कश्मीर का हिसाब नहीं मिलेगा, तब तक मैं “निशब्द” रहूंगा। और जिस दिन हिसाब चुकता होगा, मैं वंदे मातरम से शुरू करूंगा 🇮🇳 🙏
— cosmopolitan (@LalaLodubhai) April 29, 2025
आखिरी पोस्ट में क्या लिखा?
अमिताभ बच्चन ने आखिरी पोस्ट, जिसमें ट्वीट नंबर के अलावा कुछ लिखा हो। अभिनेता ने 22 अप्रैल रात को 1 बजकर 45 मिनट पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘साइलेंट एक्स क्रोमोसोम ..ब्रेन का निर्णय करता है।’
T 5355 - The silent X chromosome .. deciding the brain ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2025
इन सब के बीच अभिनेता के प्रशंसकों को इंतजार है कि वह अपना सोशल मीडिया मौन कब तोड़ेंगे?