फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan is making music talk about AI on his social media blog

Amitabh bachchan: गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया ब्लॉग पर एआई को लेकर कही ये बात

Fri, 20 Sep 2024 01:31 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Sep 2024 01:31 PM IST
सार

अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया के जरिए मिलते रहते हैं। उन्होंने अब अपने ब्लॉग के जरिए एक म्यूजिक रिकॉर्ड करने की बात साझा की है। साथ ही आज के दौर में एआई से फायदे और नुकसान को लेकर भी चर्चा की है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan is making music talk about AI on his social media blog
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। साथ ही वह अपना निजी ब्लॉग भी लिखकर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। गुरुवार को रात बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपने ब्लॉग के जरिए एआई और इंसान के रचनात्मक काम की तुलना की है। आइए आपको बताते हैं कि ब्लॉग में क्या बोले बिग बी।
विज्ञापन


म्यूजिक एल्बम को लेकर बोले बिग बी
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहा कि मैं संगीत बना रहा हूं। उन्होंने कहा, कुछ लोग इसे दूसरा अर्थ दे सकते हैं, लेकिन रिकॉर्डिंग में यह असली संगीत है.. और इसलिए इसे और क्रिएटिव बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.. सभी कुछ दिलचस्प प्रयासों पर आधारित हैं, जिन्हें अब एआई बना रहा है और अपने नियंत्रण में ले रहा है..।
विज्ञापन

Shreya Chaudhry: ‘द मेहता बॉयज’ पहुंची ‘शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल’, श्रेया चौधरी ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरियों पर कब्जा करेगा एआई
वे कहते हैं समय के साथ एआई नौकरियों पर कब्जा कर लेगा और नौकरी करने वालों के पास अब कोई काम नहीं होगा, बल्कि वे घर पर बैठेंगे और एआई के प्रयासों से अपना जीवन चलाएंगे.. आप शारीरिक रूप से काम नहीं करेंगे, लेकिन आपके पास वह काम करने की क्षमता होगी जो एआई द्वारा किया जाना चाहिए..।

Emmy Awards: एमी अवॉर्ड के नॉमिनेशन घोषित, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ड्रामा, कॉमेडी श्रेणी में शामिल हुईं ये सीरीज

शुरुआत में अजीब लगता है बदलाव
एआई आने से चीजें बदल सकती हैं, किसी भी चीज को अपनाने में समय तो लगता है। बिग बी ने कहा कि यह थोड़ा डरावना, लेकिन पहले ये बातचीत के माध्यम भी बहुत अनिश्चित और अजीब से लगते था.. लेकिन यहां हम इसका आनंद ले रहे हैं, और आश्चर्य करते हैं कि इसके बिना हम क्या कर सकते थे..समय और उसका मार्ग बदलेगा...भविष्य हमारी हथेली पर होगा..। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 16 (कौन बनेगा करोड़पति) में नजर आ रहे हैं। केबीसी में वह अपनी बातों और दिलचस्प किस्सों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed