फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh bachchan grand daughter Navya naveli nanda meets with apple ceo tim cook

Amitabh Bachchan: एप्पल के सीईओ टिम कुक से मिली अमिताभ की नातिन नव्या नंदा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Tue, 09 Sep 2025 06:13 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 09 Sep 2025 06:13 PM IST
सार

Navya Navel Met With Tim Cook: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें नव्या ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 

विज्ञापन
Amitabh bachchan grand daughter Navya naveli nanda meets with apple ceo tim cook
नव्या नवेली नंदा और टिम कुक - फोटो : इंस्टाग्राम- @navyananda

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक से मुलाकात की। इसे नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसपर उनकी मां ने कमेंट किया है। देखें तस्वीरें। 

विज्ञापन

टिम कुक से की मुलाकात
नव्या नवेली नंद कैलिफोर्निया स्थित एप्पल के हेडक्वार्टर में एक इवेंट में शमिल हुईं। इस दौरान उन्होंने एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीर भी क्लिक कराई। नव्या तस्वीर में व्हाइट कलर की टॉप और ब्लैक कलर की लैगिंस पहने दिख रही हैं। वहीं टिम कुक टीशर्ट और पैंट पहने सिंपल लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ ही नव्या ने आस-पास के खूबसूरत नजारों को भी कैद किया। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

विज्ञापन
विज्ञापन


अरमान मलिक ने भी अटेंड किया इवेंट
नव्या ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अरमान मलिक भी दिख रहे हैं। इसमें वो टिम कुक से बात करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही नव्या ने कैप्शन के जरिए बताया कि ये उनका वहां पहल दिन था। 


यह खबर भी पढ़ें: Trisha Krishnan: 'सर्वश्रेष्ठ जीवन जी रही हूं', तृषा कृष्णन ने फ्लॉन्ट किया अपना 'कैमरा टैटू'; लिखा नोट


श्वेता बच्चन ने किया कमेंट
इस पोस्ट में नव्या नवेली नंदा की मां श्वेता बच्चन ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'क्या मजे हैं।' साथ ही इमोजी भी बनाया है। 

नव्या नवेली नंदा के बारे में 
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक बिजनेस सोच रखती हैं और वो बिजनेस में ही अपनी एक अलग और नई पहचान बनाना चाहती हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि पिछले साल नव्या ने आईआईएम अमहदाबाद में एडमिशन लिया था। यानी की वो मनोरंजन की दुनिया से दूर एक बिजनेसमैन बनने की ओर बढ़ चली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed