फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan Reveals Most Favourite Scene From Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

कार्तिक आर्यन को पसंद आया 'तू मेरी मैं तेरा...' का एक सीन, सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखी ये बात

Sun, 28 Dec 2025 03:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 28 Dec 2025 03:11 PM IST
सार

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' से एक सीन सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस सीन को उन्होंने अपना पसंदीदा बताया है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Reveals Most Favourite Scene From Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri
तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। कार्तिक आर्यन ने जानकारी दी है कि उन्हें फिल्म का कौन सा सीन सबसे ज्यादा अच्छा लगा है। उस सीन को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसके बारे में लिखा है। आइए जानते हैं वह सीन कौन सा है?
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन की पोस्ट में क्या है?
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा है 'मेरा सबसे ज्यादा पसंदीदा सीन।' इस वीडियो में कार्तिक आर्यन जैकी श्रॉफ से गंभीर चर्चा कर रहे हैं। इस पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'मैं आपको रे मेहरा के रूप में देखने गया था। इस फिल्म में मुझे आपका सोनू शर्मा चॉकलेटी बॉय वाला दौर फिर से देखने को मिला। आप जानते हैं कि दर्शक असल में क्या चाहते हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'रे मेहरा के किरदार के लिए आपको इतना प्यार और तारीफ मिलते देखकर मेरा दिल एक ही समय पर खुश और भावुक हो रहा है।'

Kartik Aaryan Reveals Most Favourite Scene From Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स आफिस पर फिल्म की कमाई
आपको बता दें कि रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन और तीसरे दिन इसने 5.25 और 5.50 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 1.16 करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म का कुल कलेक्शन 19.66 करोड़ रुपये हो गया है।

संघर्ष के दिनों में विनीत कुमार ने निभाया मरे व्यक्ति का किरदार, कहा- जिंदा बचोगे तो कहानी आगे जाएगी


फिल्म के बारे में
'तू मेरी मैं तेरा...' के निर्देशक समीर विद्वांस हैं। इसमें नीना गुप्ता भी अहम किरदार में हैं। इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed