फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan Anil Kapoor and Tiger Shroff promote KRK New Song Mere Saathiya netizens trolled celebs

KRK: केआरके के नए गाने 'मेरे साथिया' को बिग बी ने किया प्रमोट, लोगों ने पूछा- अकाउंट हैक हो गया क्या?

Tue, 16 Jul 2024 05:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 16 Jul 2024 05:03 PM IST
सार

हाल ही में, केआरके ने अपने नए गाने 'मेरे साथिया' की घोषणा की, जिसमें उनके साथ रक्षिका शर्मा और कीया शर्मा भी हैं। इसे अंकित तिवारी ने गाया है। जैसे ही यह गाना ऑनलाइन आया, कई सेलेब्स ने इसे प्रमोट करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Anil Kapoor and Tiger Shroff promote KRK New Song Mere Saathiya netizens trolled celebs
केआरके, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan, @kamaalrkhan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले कमाल आर खान अब आलोचनाओं के अलावा अपना नया म्यूजिक वीडियो 'मेरे साथिया' लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर केआरके के इस गाने की हर तरफ चर्चा हो रही है। हालांकि, चर्चा की वजह खुद केआरके नहीं हैं, बल्कि वो बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जो उनके गाने को प्रमोट कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े नामों जैसे अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर और टाइगर श्रॉफ ने केआरके को उनके गाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


केआरके का नया गाना आया सामने
हाल ही में, केआरके ने अपने नए गाने 'मेरे साथिया' की घोषणा की, जिसमें उनके साथ रक्षिका शर्मा और कीया शर्मा भी हैं। इसे अंकित तिवारी ने गाया है। जैसे ही यह गाना ऑनलाइन आया, कई सेलेब्स ने इसे प्रमोट करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। बिग बी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "शुभकामनाएं... अंकित तिवारी द्वारा गाए और डीजे शेजवुड द्वारा कंपोज किए गए टी-सीरीज के गाने "मेरे साथिया" का लॉन्च। कलाकार- केआरके, रक्षिका शर्मा और कीया शर्मा। देखें और आनंद लें!"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन


टाइगर श्रॉफ और अनिल कपूर ने दी बधाई
टाइगर श्रॉफ ने लिखा, "आपके नए गाने की सफलता की उम्मीद करता हूं केआरके सर।" अनिल कपूर ने चुटकी लेते हुए कहा, "आपके संगीत के सफर के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। पेश है कई गानों में से पहला गाना।" हालांकि, लोगों को यह बात पची नहीं और अब लोगों ने सेलेब्स से कमेंट सेक्शन में सवाल पूछने शुरू कर दिए।




यूजर्स ने पूछा सवाल
एक यूजर ने कमेंट किया, "ऐसी क्या मजबूरी है", जबकि दूसरे ने लिखा, "चलो सर। इतने बुरे दिन भी नहीं आए हैं अभी कि आपको इस कार्टून के गाने प्रमोट करने पड़ जाएं।" एक और यूजर ने कहा, "यह क्या है। समझ में नहीं आया है।" बता दें कि केआरके के खिलाफ बी-टाउन सेलेब्स ने कई मानहानि के मामले दर्ज किए हैं










 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed