फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amit Shah and Pm Narendra Modi expresses condolences on the demise of singer composer Bappi Lahiri

Bappi Lahiri Death: मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया शोक

Wed, 16 Feb 2022 09:59 AM IST
संजीव कुमार झा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 16 Feb 2022 09:59 AM IST
सार

मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रसित थे। लाहिड़ी के निधन पर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया है।

विज्ञापन
Amit Shah and Pm Narendra Modi expresses condolences on the demise of singer composer Bappi Lahiri
बप्पी लाहिड़ी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का आज मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लाहिड़ी के एक रिश्तेदार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। इस बीच बप्पी लाहिड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।"

विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने जताया शोक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी गायक बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक जताया। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बप्पी लाहिड़ी एक बेजोड़ गायक-संगीतकार थे। उनके गीतों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता मिली। उनकी विविध रेंज में युवा और साथ ही भावपूर्ण धुनें शामिल थीं। उनके यादगार गीत लंबे समय तक श्रोताओं को खुश करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।
विज्ञापन


अमित शाह ने जताया शोक
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाहिड़ी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए कहा कि महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। हमारे उत्तर बंगाल का एक लड़का, वह अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर अखिल भारतीय प्रसिद्धि और सफलता तक पहुंचा, और अपने संगीत योगदान से हमें गौरवान्वित किया। 

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने जताया शोक
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने महान गायक बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कू करते हुए लिखा कि लाहिड़ी भारतीय संगीत इंडस्ट्री के एक आइकॉन थे। बप्पी लाहिड़ी आप बहुत याद आएंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।


नितिन गडकरी ने भी लाहिड़ी के निधन पर जताया शोक
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी लाहिड़ी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ऊं शांति


भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने जताया शोक
भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कू कर महान गायक बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि बप्पी लाहिड़ी के संगीत का सभी आयु वर्ग के लोगों ने आनंद लिया। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक गहरा खालीपन आ गया है। बप्पी दा को उनके संगीत और उनके जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।




बप्पी लाहिड़ी कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गए थे
बप्पी लाहिड़ी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और बार-बार होने वाले सीने में संक्रमण से पीड़ित थे। स्वास्थ समस्या होने के कारण लाहिड़ी 29 दिनों तक जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में अस्पताल में भर्ती रहे। वह ठीक भी हो गए थे और 15 फरवरी उन्हें घर जाने के लिए अनुमति दी गई थी। लेकिन घर जाने के बाद फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और फिर उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed