फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid India Pakistan Tension harshvardhan rane Declines Sanam Teri Kasam 2 if part one star cast repeated

India Pakistan Tension: हर्षवर्धन राणे ने छोड़ी ‘सनम तेरी कसम 2’, बताई ये बड़ी वजह- ‘फॉलोअर्स कम हो जाएंगे..’

Sat, 10 May 2025 04:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 10 May 2025 04:55 PM IST
सार

Harshvardhan Rane: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने ‘सनम तेरी कसम 2’ का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। जानिए अभिनेता ऐसा क्यों कहा?
 

विज्ञापन
Amid India Pakistan Tension harshvardhan rane Declines Sanam Teri Kasam 2 if part one star cast repeated
हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने ‘सनम तेरी कसम 2’ का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। दरअसल, अभिनेता ने यह फैसला मावरा होकेन के भारत के खिलाफ जहर उगलने के बाद लिया है। जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा?

विज्ञापन


क्या कहा हर्षवर्धन राणे ने?
शनिवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘हालांकि मैं अनुभव के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी स्थिति है और मेरे देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने यह निर्णय लिया है कि अगर पिछली कास्ट को फिर से शामिल किए जाने की कोई संभावना है, तो मैं ‘सनम तेरी कसम पार्ट 2’ का हिस्सा बनने से सम्मानपूर्वक मना कर दूंगा।’

विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Indo-Pak Conflict: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पिता का आतंकियों ने किया था कत्ल, तनाव के बीच पुराना इंटरव्यू वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


मावरा होकेन की आलोचना की
हर्षवर्धन ने एक अन्य स्टोरी में मावरा होकेन की आलोचना की, क्योंकि अभिनेत्री ने  भारत द्वारा आतंकवादियों पर किए गए हमले को कायरतापूर्ण बताया था। इसके जवाब में, अभिनेता ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं इस देश, उस देश, केन्या और यहां तक कि मंगल ग्रह के सभी कलाकारों और इंसानों का सम्मान करता हूं, लेकिन किसी के द्वारा मेरे देश के बारे में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी अक्षम्य है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स खोने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं किसी को भी अपने गौरव और परवरिश पर हावी नहीं होने दूंगा। अपने देश के साथ खड़ा होना अच्छी बात है, लेकिन दूसरे देश के बारे में अपमानजनक, घृणित टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है।’ 


यह खबर भी पढ़ें: Sanjay Dutt: ‘यह हमारी लड़ाई है, हम मजबूती से साथ खड़े हैं’; संजय दत्त ने भारतीय सेना को किया सलाम


फैंस ने की हर्षवर्धन की तारीफ
हर्षवर्धन राणे के इस फैसले का उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने समर्थन किया और उनकी तारीफ भी की। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आप पर बहुत गर्व है हर्ष।’ एक अन्य ने लिखा, देश सबसे पहले है, हर्षवर्धन ने पाकिस्तान के कलाकारों के साथ काम करने से मना कर दिया।’  









मावरा होकेन ने भारत के खिलाफ उगला जहर
भारतीय फिल्म 'सनम तेरी कसम' में काम कर चुकीं पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन ने भारत की आलोचना की थी। भारत की फिल्म करने के बाद भी वह जहर उगलने से बाज नहीं आईं। 'ऑपरेशन सिंदूर' से बिलबिलाकर उन्होंने भारत के आतंकियों के अड्डे पर किए गए हमले को कायर्तापूर्ण कहा था। एक और पोस्ट में मावरा ने लिखा, मावरा ने लिखा, 'अल्लाह हम सबकी रक्षा करे, सदबुद्धि आए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed