{"_id":"68982a06109373552c022fe4","slug":"amid-dating-rumour-with-yuzvendra-chahal-rj-mahvash-told-who-took-photos-on-london-trip-2025-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RJ Mahvash: महवश ने बताया किसने ली लंदन ट्रिप पर फोटो? वेकेशन पर चहल के साथ होने की लगी थीं अटकलें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
RJ Mahvash: महवश ने बताया किसने ली लंदन ट्रिप पर फोटो? वेकेशन पर चहल के साथ होने की लगी थीं अटकलें
Sun, 10 Aug 2025 10:42 AM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:42 AM IST
सार
हालिया लंदन ट्रिप पर आरजे महवश और क्रिकेट युजवेंद्र चहल साथ हैं, इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई। चहल ही महवश की फोटो क्लिक करते हैं, इस बात की चर्चा भी रही। लेकिन अब आरजे महवश ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
आरजे महवश
- फोटो : इंस्टाग्राम@Mahvash
विस्तार
पिछले कुछ समय से आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच डेटिंग की चर्चा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि हालिया लंदन ट्रिप पर भी महवश के साथ चहल मौजूद थे। वही आरजे मवहश की तस्वीरें ले रहे थे। कई बार यूजर्स ने आरजे महवश की इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह सवाल पूछा कि कौन उनकी तस्वीरें ले रहा है। अब इस सवाल पर महवश ने चुप्पी तोड़ी है। फोटो किसने ली, इस बात से पर्दा उठाया है।
विज्ञापन
आरजे महवश ने बताया फोटो क्लिक करने वाले का नाम
आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह लिखती हैं, ‘आप लोगों ने कई बार पूछा कि फोटो किसने क्लिक की। अगर आपको विदेश यात्रा के दौरान क्लिक की गई मेरी तस्वीरें पसंद आईं तो आप भी इस शख्स से संपर्क कर सकते हैं। यह मेरी टीम का मेंबर है। इसके पास कमाल का टैलेंट है। आप अगर दुबई, कनाडा, लंदन में अच्छी वीडियो और फोटो क्लिक कराना चाहते हैं, तो इस शख्स से कॉन्टैक्ट करें। यह मेरी तरफ से अपनी टीम की तारीफ है।’ आगे महवश अपनी टीम के उस मेंबर का इंस्टाग्राम आईडी भी शेयर करती हैं और हार्ट इमोजी बनाती हैं। इस तरह से आरजे महवश ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया कि जिनमें यूजर्स ने कहा था कि लंदन ट्रिप पर उनकी फोटो चहल ने ली है।
विज्ञापन
चहल को बताया करीबी दोस्त
आरजे महवश चहल को अपना करीबी दोस्त बता चुकी हैं। लेकिन आईपीएल के दौरान दोनों को साथ में डिनर डेट पर देखा गया। साथ आईपीएल मैचों के दौरान भी महवश मौजूद रहीं, इस वजह से दोनों की डेटिंग की अफवाह तेजी से उड़ने लगी।
विज्ञापन
आरजे महवश का करियर फ्रंट
आरजे महवश के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में एक वेब सीरीज ‘पैसा प्यार और प्रॉफिट’ में नजर आ चुकी हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं।