{"_id":"66cd4088325f819710018b87","slug":"american-singer-mariah-carey-lost-her-mother-and-sister-on-last-weekend-at-same-day-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mariah Carey: अमेरिकी गायिका मारिया कैरी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां और बहन की एक ही दिन हुई मृत्यु","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mariah Carey: अमेरिकी गायिका मारिया कैरी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां और बहन की एक ही दिन हुई मृत्यु
Tue, 27 Aug 2024 08:28 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 27 Aug 2024 08:28 AM IST
विज्ञापन
मारिया कैरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @mariahcarey
अमेरिकी गायिका मारिया कैरी की मां पैट्रिशिया और बहन एलिसन की पिछले सप्ताह मृत्यु हो गई। वह इस घटना से बहुत दुखी हैं। वैरायटी के मुताबिक गायिका के प्रतिनिधि ने इस खबर की पुष्टि की है। मां और बहन की मृत्यु से आहत गायिका ने एक बयान में कहा, 'मेरा दिल टूट गया है, मैंने पिछले सप्ताहांत अपनी मां को खो दिया। दुख की बात है कि इस दुखद मोड़ पर मेरी बहन ने उसी दिन अपनी जान गंवा दी।'
विज्ञापन
सांत्वना देने वालों का जताया आभार
मारिया कैरी ने वैरायटी से कहा, ‘मैं खुद को धन्य महसूस करती हूं कि मैं अपनी मां के साथ आखिरी सप्ताह बिता पाई। मैं इस कठिन समय के दौरान सभी के प्यार और समर्थन और मेरी निजता के सम्मान की सराहना करती हूं। बता दें कि गायिका की मां पैट्रिशिया और बहन एलिसन की मृत्यु का कारण और सही तारीख ज्ञात नहीं है।
विज्ञापन
Neha Dhupia Birthday: टीवी से नेहा धूपिया ने शुरू किया था अभिनय करियर, विवादों से भी जुड़ा रहा नाता
विज्ञापन
मारिया की मां का हो चुका था तलाक
मारिया और उनके बड़े भाई-बहनों एलिसन और मॉर्गन को जन्म देने से पहले, उनकी मां पैट्रिशिया एक जुइलियार्ड-प्रशिक्षित ओपेरा गायिका और गायन प्रशिक्षक थीं। उनकी शादी अल्फ्रेड रॉय कैरी से हुई थी, लेकिन जब कैरी 3 साल की थीं, तब उनका तलाक हो गया था।
उतार-चढ़ाव भरा रहा मां से रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैरी का अपनी मां के साथ रिश्ता उतार-चढ़ाव भरा रहा। गायिका ने कहा, ‘मेरे जीवन के कई पहलुओं की तरह, मेरी मां के साथ मेरा सफर विरोधाभासों और प्रतिस्पर्धी वास्तविकताओं से भरा रहा है। 55 वर्षीय ग्रैमी विजेता गायिका मारिया ने अपने 2020 के संस्मरण, ‘द मीनिंग ऑफ मारिया कैरी’ में लिखा, ‘यह कभी भी सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट नहीं रहा, यह भावनाओं का एक पूरा इंद्रधनुष रहा है। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा रिश्ता गर्व, दर्द, शर्म, कृतज्ञता, ईर्ष्या, प्रशंसा और निराशा की एक कांटेदार रस्सी है। यह प्रेम मेरे दिल को मेरी मां के दिल से जोड़ता है।'
Mukesh Death Anniversary: मुकेश ने फिल्म 'निर्दोष में किया था अभिनय, पहला गाना अपनी बहन की शादी में था गाया
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन